फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Four caught by cattle slaughtering

पशु कटान करते चार दबोचे

Thu, 13 May 2021 10:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Four caught by cattle slaughtering
पशु कटान करते चार दबोचे
विज्ञापन

धामपुर। पुलिस ने मोहल्ला बंदूकचियान में बृहस्पतिवार को छापा मारकर घरों में पशुओं का कटान करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाल अरुण कुमार त्यागी ने बताया कि अहमद अली रोड पर एक व्यक्ति स्कूटी पर पशु का खाल लेकर जाता मिला। पुलिस ने उसेे रोक कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सब कुछ बता दिया। आरोपी ने अपना नाम वफाउर्रहमान बताया। उसने पुलिस को साथ लेकर जब आरोपियों पर कार्रवाई करने को घटना स्थल पर पहुंची, तो भगदड़ मच गई। पुलिस ने चार आरोपी शकील, द फैसल, वफाउर्रहमान और आदिल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अलग अलग तीन घरों में भैंसों का कटान कर रहे थे। पुलिस ने मांस को बरामद कर जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर दफन करा दिया। पुलिस ने 12 लोगों को नामजद कर रिपोर्ट कायम की है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। पुलिस ने मौके से औजार बरामद किया।
विज्ञापन

इन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
नामजद आरोपियों में शकील, फैसल, वफाउर्रहमान, आदिल ,नासिर, सन्नू ,वाहिद, इमरान ,दानिश ,असलम और उस्मान शामिल हैं। दानिश थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। कई मुकदमे जिले के थानों में विचाराधीन है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में दरोगा मुकेश कुमार, योगेश कुमार, सुरेंद्र मलिक, सुखलाल सिंह, अशोक कांबोज, कृष्णा दाहिमा, साक्षी तोमर, सहदेव, ललित कुमार, सचिन कुमार, विजय कुमार, नीरज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed