फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Former MLA Ram Swaroop Singh used to celebrate Holi with simplicity

Bijnor News: पूर्व विधायक रामस्वरूप सिंह सादगी से मानते थे होली

Mon, 25 Mar 2024 01:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 25 Mar 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Ram Swaroop Singh used to celebrate Holi with simplicity
नजीबाबाद। सादगी और ईमानदारी के लिए राजनीति में पहचान रखने वाले पूर्व विधायक रामस्वरूप धार्मिक त्योहारों को भी सादगी के साथ मनाते थे। होली के हुड़दंग से दूर रहते थे, लेकिन साहनपुर के होली जुलूस में उनकी भागीदारी रहती थी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक रामस्वरूप के आवास क्षेत्र मोहल्ला रवापुरी से दुल्हैंडी पर होली जुलूस निकलता था। विभिन्न क्षेत्रों से होता हुआ जुलूस जिसमें सभी जातियों के लोगों की भागीदारी होती थी और जुलूस रवापुरी आकर समाप्त होता था। विधायक रामस्वरूप जुलूस का नेतृत्व करने वाले सादीराम राजपूत, कृपाल सिंह राजपूत, मुसद्दी चौकीदार, लल्लू सिंह, किशोरी पहलवान आदि के साथ जुलूस के बाद घर पर ही होली की एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते थे।
विज्ञापन

जुलूस की एक परंपरा रहती थी कि जुलूस दुल्हैंडी पर चाहे 12 बजे समाप्त हो या उससे पहले रंग जुलूस समाप्त हो उसके बाद कोई किसी पर रंग नहीं डालता था। जुलूस समाप्त होते ही नहाने धोने का काम भी पूरा हो जाता था। रामस्वरूप इस परंपरा को निभाने के लिए क्षेत्रवासियों को प्रेरित किया करते थे। आज भी इस परंपरा को क्षेत्रवासी निभाते चले आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक मास्टर रामस्वरूप के बेटे राज कुमार का कहना है कि होली में अधिकांश समय रामस्वरूप घर में रहते थे और बड़ी संख्या में मुस्लिम लोग उन्हें आकर होली की शुभकामनाएं दिया करते थे।

- पूर्व विधायक सुक्खन सिंह होली पूजन तक ही रहते थे सीमित
नजीबाबाद। सादगी की पहचान रहे पूर्व कांग्रेसी विधायक चौधरी सुक्खन सिंह लंबे अर्से तक आर्य समाज के सिद्धांतों से जुड़े रहे। वर्ष 1974 से 77 तक और वर्ष 1985 से 88 तक विधायक रहे। सादा जीवन उच्च विचार में यकीन रखने वाले चौधरी सुक्खन सिंह होली और दीपावली पर्व पर केवल पूजन तक ही सीमित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed