फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Former MLA Lavkush Kumar nominated as member of National Scheduled Caste Commission

UP: पूर्व विधायक लवकुश कुमार राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोनीत, कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर

Sat, 09 Mar 2024 07:41 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 09 Mar 2024 07:41 PM IST
सार

Bijnor News : पूर्व विधायक लवकुश कुमार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का सदस्य मनोनीत किया गया है। वहीं, सूचना मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों में खुशी के लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
Former MLA Lavkush Kumar nominated as member of National Scheduled Caste Commission
पूर्व भाजपा विधायक लवकुश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत सरकार ने नगीना के पूर्व विधायक लवकुश कुमार को बड़ा सम्मान देते हुए उन्हें राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का सदस्य मनोनीत किया है। लवकुश कुमार के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का सदस्य मनोनीत होने की सूचना मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों में खुशी के लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम अलेहेदादपुर निवासी किसान रिसाल सिंह के घर में दो सितंबर 1968 को जन्मे लवकुश कुमार की प्रारंभिक शिक्षा ग्राम मक्खू वाला के प्राइमरी स्कूल में हुई। इंटर तक की शिक्षा एम एम इंटर कॉलेज से करने के बाद उन्होंने स्नातक हिंदू कॉलेज मुरादाबाद से किया।

विज्ञापन

1989 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले लवकुश कुमार को पार्टी ने 1998 के नगीना विधानसभा के हुए उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया था और वह विधायक बनने में कामयाब हो गए थे। उसके बाद  2007 व 2012 में भी भाजपा ने उन्हें नगीना विधानसभा से चुनाव लड़वाया था।

यह भी पढ़ें: UP: बसपा की सोशल इंजीनियरिंग से गड़बड़ाएगा विरोधियों का गणित! टिकट वितरण को लेकर है चौंकाने वाला प्लान

लवकुश कुमार को पार्टी ने अनुसूचित जाति मोर्चा पश्चिम क्षेत्र का महामंत्री भी बनाया था। वर्तमान में वे चांदपुर विधानसभा में प्रभारी का कार्य देख रहे हैं। अब भारत सरकार ने शनिवार को उन्हें एक बड़ा सम्मान देते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का सदस्य मनोनीत किया है। पूर्व विधायक लवकुश कुमार ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें मंत्रालय से सोमवार को शपथ लेने के लिए बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत बोले: गठबंधन से पहले जयंत को करना चाहिए था ये जरूरी काम, 14 को MSP को लेकर BKU का दिल्ली कूच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed