फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Forest made of wood

जंगल को बनाया आशियाना

Wed, 09 May 2018 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 09 May 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
Forest made of wood
पलायन के बाद मसूरी के जंगल में तंबू डालकर रहते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
कोतवालीदेहात में गांव गारवपुर में धर्मस्थल से लाउडस्पीकर उतारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गांव से पलायन करने वाला एक परिवार पंजाब चला गया है, जबकि दो परिवारों ने गांव मसूरी के जंगल में डेरा डाला है। बुधवार को इस मामले में विश्व हिंदू संघ के प्रदेश मंत्री व पूर्व विधायक डा.इंद्रदेव सिंह ने गांव वालों से वार्ता की। 
विज्ञापन

धर्मस्थल पर लाउडस्पीकर लगवाने की मांग पूरी न होने पर गांव के मान सिंह,भोगेंद्र व अजय पाल ने गांव से पलायन कर दिया था। बुधवार को भोगेंद्र अपनी पत्नी व तीनों बच्चों के साथ वहां से पंजाब चला गया। बाकी दो परिवार जंगल में ही तंबू डालकर रह रहे हैं। एसओ पंकज तोमर ने उनसे जंगल में जाकर बात की, लेकिन उन्होंने गांव में लौटने से इंकार कर दिया। बृहस्पतिवार तक मामले का निस्तारण न होने पर कई और परिवारों ने गांव से पलायन करने की चेतावनी दी है।  
विज्ञापन

विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री व पूर्व विधायक डा.इंद्रदेव सिंह ने गांव वालों से वार्ता की। गांव वालों ने बताया कि दूसरे पक्ष के पास भी धर्मस्थल में लाउडस्पीकर बजाने की परमिशन नहीं है। फिर भी प्रशासन ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए केवल उनके धर्मस्थल से ही लाउड स्पीकर उतरवाया है। इस दौरान पुलिसकर्मी धर्मस्थल के अंदर जूते पहनकर ही आ गए थे। डा.इंद्रदेव सिंह के अनुसार प्रशासन की एकतरफा कार्रवाई से गांव वालों में गुस्सा है। पलायन उत्तर प्रदेश में एक बड़ा मुद्दा है। पुलिस की एकतरफा कार्रवाई के खिलाफ वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उच्च अधिकारियों को बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed