{"_id":"650dd5c6013c5036f30234a6","slug":"forest-department-searched-the-forest-at-midnight-to-protect-wildlife-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-4880-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए आधी रात में वन विभाग ने खंगाले जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए आधी रात में वन विभाग ने खंगाले जंगल
विज्ञापन
कालागढ़ के कार्बेट टाइगर रिजर्व की दक्षिणी सीमा पर रात्रि में गश्त करता वन विभाग का दल। फोटो: स
संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़। वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए वन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार की रात कार्बेट टाइगर रिजर्व की दक्षिणी सीमा के वनों को खंगाला। किसानों के खेतों को भी देखा गया कि कहीं कोई बिजली का तार आदि लगाया तो नहीं गया है।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में अवैध शिकार की रोकथाम और बाहरी लोगों के प्रवेश को रोकने के लिए वन विभाग के गश्ती दलों ने चेकिंग अभियान चलाया। कालागढ़ के वनक्षेत्राधिकारी नन्दकिशेार रूवाली ने बताया कि दक्षिणी सीमा संवेदनशील है। यहां से बिजनौर के गांवों से अक्सर तस्करों के वनों में आने का खतरा बना रहता है। खेतों में किसान बिजली के तार आदि लगा देते हैं। इससे हाथी जैसे जीवों की जान को खतरा पैदा हो जाता है।
इसके अलावा बाघ आदि को पकड़ने के लिए तस्कर खटके आदि लगा देते हैं। गश्त में सभी कुछ सामान्य मिला। कालागढ़ रेंज के अलावा कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षु और वनक्षेत्राधिकारी इन्द्र सिंह बिष्ट आदि गश्त में शामिल रहे।