फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Forest department put cage in Chamraula

चमरौला में वन विभाग ने लगाया पिंजरा

Thu, 31 Mar 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Forest department put cage in Chamraula
नांगलसोती के गांव चमरौला में गुलदार पकड़ने को पिंजरा लगाती वन विभाग की टीम। - फोटो : NAZIBABAD
चमरौला में वन विभाग ने लगाया पिंजरा
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। गांव चमरौला के जंगल में नीलगाय के अवशेष मिलने से किसान गुलदार होने की आशंका में चिंतित हैं। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है।

गांव चमरौला निवासी दिनेश कुमार सुबह खेत पर पहुंचा तो वहां नीलगाय के अवशेष पड़े देखकर वह घबरा गया। सूचना पर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे और वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गुलदार ने नीलगाय को निवाला बनाया है। गांव के पास गुलदार के हमले को देख ग्रामीण दहशत में हैं। किसान दिनेश कुमार, सुनील कुमार, संजीव कुमार, नीरज कुमार, घसीटा सिंह, आसाराम, अरविंद कुमार, योगेंद्र कुमार का कहना है कि गेहूं की फसल तैयार है। खेतों में गुलदार होने से किसानों को खतरा है। उन्होंने वन अधिकारियों से जल्द गुलदार पकड़ने की मांग की। सूचना पर वन दरोगा नीतीश कुमार, मो. उमर, अमित मौके पर पहुंचे। वन दरोगा नीतीश कुमार ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए खेत में एक पिंजरा लगाया गया है। क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed