फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Forest department increased vigil on inter-state borders

वन विभाग ने निकाला पैदल मार्च

Sat, 17 Jul 2021 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Forest department increased vigil on inter-state borders
अंतरराज्यीय सीमाओं पर वन विभाग ने बढ़ाई चौकसी
विज्ञापन

कालागढ़। ऑपरेशन मानसून के तहत कार्बेट टाइगर रिजर्व एवं अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अंतरराज्यीय सीमाओं पर पैदल मार्च निकाला।
शनिवार को वन्य जीव एवं वनों की सुरक्षा के लिए निकाला गया पैदल मार्च मीरापुर, लालबाग, धारा, फक्कड़ चौराहे, फांटो, गुजर कैंप से होता हुआ ढेला पहुंचा। तस्कर अंतरराज्यीय सीमा पर सक्रिय रहते हैं। जनपद बिजनौर की उत्तरी व कार्बेट टाइगर रिजर्व दक्षिणी सीमा तस्करों के निशाने पर रहती है। सीमावर्ती इलाकों में अमानगढ़ टाइगर रिजर्व एवं कालागढ़ रेंज के जंगल अवैध शिकार के लिए संवेदनशील माने जाते हैं। कार्बेट टाइगर रिजर्व रावण व्यवहार दक्षिणी सीमा पर अधिक चौकसी बरतता है। कालागढ़ के वन क्षेत्राधिकारी आरके भट्ट का कहना है कि दक्षिणी सीमा न केवल वन विभाग लिए वरन समूचे राज्य के लिए सुरक्षा कारणों से अति महत्वपूर्ण है। पैदल मार्च में हाथी और बाइक पर सशस्त्र गश्ती दल शामिल रहे। फ्लैग मार्च को बिजनौर के उप खंड वन अधिकारी हरी सिंह, कार्बेट टाइगर रिजर्व के सहायक खंड अधिकारी कुंदन सिंह खाती व वनक्षेत्राधिकारियों आरके भट्ट संदीप गिरी, सचिता वर्मा ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed