{"_id":"601301d28ebc3ef9210634d8","slug":"forest-department-increased-patrol-bijnor-news-mrt522662948","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने गश्त बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग ने गश्त बढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग ने गश्त बढ़ाई
अफजलगढ़। क्षेत्र में खेत पर रखवाली कर रहे किसान को हाथी द्वारा हमला कर मार देने के चलते वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।
मंगलवार शाम एक हाथी ने गांव जामुनवाला में खेतों की रखवाली कर रहे कुछ किसानों पर हमला कर दिया था। हमले में कुलदीप गंभीर रूप से जख्मी हुआ था। परिजनों द्वारा किसान को उपचार के लिए काशीपुर निजी अस्पताल में ले जाया गया था। वहां चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया था।
किसान की मौत के बाद जंगली जानवरों की आवाजाही को देखते हुए वन कर्मियों ने क्षेत्र में गश्त की। वन दरोगा सुनील राजौरा ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई गई है और लगातार की जाएगी। इस अवसर पर वन दरोगा सुनील राजौरा, राधेश्याम, वन रक्षक रूचि चौधरी, जयदेव सिंह तथा सुभाष सिंह आदि उपस्थित रहे।