{"_id":"5ec6b72d8ebc3e908f687134","slug":"forest-department-failed-to-control-the-fire-for-the-third-day-bijnor-news-mrt482791232","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग पर काबू पाने में वन विभाग तीसरे दिन भी नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग पर काबू पाने में वन विभाग तीसरे दिन भी नाकाम
विज्ञापन

हरेवली। साहूवाला वन क्षेत्र में तीन दिन बाद भी आग को बुझाया नहीं जा सका है। आग ने करीब चार किमी क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है। जबकि वन विभाग की टीम आग को बुझाने का दावा कर रही है।
तीन दिन से साहूवाला के वनों में आग का कहर जारी है। आग तेजी से आगे की ओर बढ़ रही है। आग की चपेट में आकर प्रतिदिन कीमती वन संपदा जलकर नष्ट होती जा रही है। मंगलवार को गांव भगौता के पास लगी आग बृहस्पतिवार तक गांव रामनगर गोसाई के समीप पहुंच गई। क्षेत्र के किसान भी अपनी गन्ने की फसल जल जाने को लेकर चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि वन विभाग आग बुझाने को लेकर गंभीर नहीं है। विभाग आग को बुझाने के लिए ठोस कदम नहीं उठा रहा है। जिससे किसानों में भारी आक्रोश पनप रहा है। आनंद सिंह, रामपाल सिंह, कमल सिंह, मुकेश कुमार, ग्राम प्रधान हुकम सिंह, कृपाल सिंह, मुन्नू सिंह आदि किसानों का आरोप है कि वन विभाग की मिलीभगत से वन माफियाओं द्वारा साल भर वन के बेशकीमती पेड़ों का धड़ल्ले से कटान किया जाता है। आग लगने से पेड़ कटान के साक्ष्य आग में जलकर नष्ट हो जाते हैं। इसलिए वन विभाग के अधिकारी आग को बुझाना ही नहीं चाहते। किसानों ने गन्ने की फसल को नुकसान की आशंका के चलते आग को जल्द से जल्द बुझाने की मांग की है।
वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि बुधवार को शाम आग को बुझा दिया गया था। आग बुझाने व निगरानी के लिए चार कर्मचारियों को शाहनगर कुराली चौकी पर तैनात किया गया। बृहस्पतिवार को लगी आग को भी जल्द बुझा दिया जाएगा।