फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Forest department engaged in preparations to save forests from fire

वनों को आग से बचाने की तैयारियों मे जुटा वन विभाग

Tue, 22 Feb 2022 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Forest department engaged in preparations to save forests from fire
वनों को आग से बचाने की तैयारियों में जुटा वन विभाग
विज्ञापन

कालागढ़। मौसम के गर्म होते ही वन विभाग वन एवं वन्यजीवों को आग से बचाने की कवायद में जुट गया है। वनों में पत्तियों की सफाई का काम जोरों पर है।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों को गर्मियों के मौसम में आग से बचाने के लिए वन विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। वनों में पत्तियों की सफाई का काम चल रहा है। फायर लाइनें काटी जा चुकी हैं। कालागढ़ के वन क्षेत्राधिकारी आरके भट्ट का कहना है कि गश्ती दलों को विशेष दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। गर्मियों में सबसे बड़ा खतरा वनों की आग होती है। पतझड़ के मौसम में पेड़ों की पत्तियां सूखकर गिर जाती हैं। घास भी सूखने लगती है। झाड़ियों के पत्ते भी कम हो जाते हैं। जिससे आग का खतरा बन जाता है। उससे पहले ही वनों को आग से बचाने का काम शुरू कर दिया जाता है। जिस पर काम चल रहा है।

क्या हैं फायर लाईनें
वनों में जगह जगह घास को काटकर पग डंडियां बनाई जाती हैं। जब कभी आग की घटना होती है तो वह एक सीमित दायरे को ही नुकसान पहुंचाती है। आगे आग नहीं फैल पाती। इस वजह से पेड़ों, कीटों, झाड़ियों आदि में रहने वाले जीवों को नुकसान नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed