{"_id":"5cb8bd8dbdec2213f01bfc06","slug":"for-the-first-time-the-enthusiasm-of-voting-in-youth-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार मतदान का युवाओं में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार मतदान का युवाओं में दिखा उत्साह
Thu, 18 Apr 2019 11:40 PM IST
Deepak Sharma
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
Published by: Deepak Sharma
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
धामपुर में पहली बार वोट देकर लौटतीं युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में युवा मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव मे ंवोट डालने के लिए जबरदस्त उत्साह दिखाया। युवाओं ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं के चेहरे पर अलग ही मुस्कान दिखाई दी।
नगीना की स्वाति, फरहीन शाहिद, फरहाना, अफरोज ने पहली बार वोट डाला। ये सभी अपने साथियों व अपने परिजनों के साथ वोट डालने पहुंची। मतदान की खुशी इनके चेहरे पर अलग ही दिखाई दे रही थी।
उन्होंने वोट डालने के बाद अपने साथियों के साथ खूब सेल्फी ली। नूरपुर निवासी शिवा परवीन, फरीदा, राबिया, शहनाज व मनीषा ने भी पहली बार वोट डाला। ये सब वोट डालने ऐसे आईं थीं जैसे किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आईं हों। मतदान करने के बाद इन्होंने अपने परिजनों व बुजुर्ग पड़ोसियों का भी मतदान कराया। मनीषा का कहना है कि युवा पीढ़ी मतदान का महत्व को समझा। युवा पीढ़ी ही मतदान नहीं करेगी तो कौन करेगा। युवा पीढ़ी के मतदान करने से आगे मतदान प्रतिशत और बढ़ेगा और अच्छे लोग देश की सरकार चलाएंगे।
विज्ञापन
हल्दौर निवासी चारू का कहना है कि उन्होंने पहली बार वोट डाला और अपनी वोट डालने की जिम्मेदारी को पूरा किया है। वोट डालने के लिए होने वाले कॉलेज के जागरूकता कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया है। ऐसे में खुद वोट न डालती तो दूसरों को वोट डालने के लिए कहने का कोई हक नहीं बनता। हल्दौर की ही स्नेहा के अनुसार उसने पहली बार वोट डाला है। स्नेहा के अनुसार उसने जीवन में हर छोटे, बड़े चुनाव में वोट डालने का फैसला कर रखा है।