फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   For the first time, Bijnor was made MP from Meera Kumar

पहली बार बिजनौर से सांसद बनी थीं मीरा कुमार

Fri, 23 Jun 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 23 Jun 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में कांग्रेस की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाई गई पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार का बिजनौर की राजनीति से गहरा नाता रहा है। पहली बार मीरा कुमार बिजनौर से ही सांसद चुनी गई थीं। 1985 में हुए लोकसभा के उपचुनाव में मीरा कुमार ने वर्तमान केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को मात दी थी। दोनों के बीच चुनाव में कड़ा मुकाबला रहा था। उस समय देशभर की नजरें बिजनौर लोकसभा सीट पर ही टिकी थीं।
विज्ञापन


1984 में कांग्रेस के सांसद गिरधारी लाल के निधन के बाद बिजनौर सीट खाली हो गई थी। 1985 में उपचुनाव हुआ। बिजनौर सुरक्षित सीट से कांग्रेस ने पूृर्व उपप्रधानमंत्री दलित नेता जगजीवनराम की पुत्री मीरा कुमार को मैदान में उतार दिया। लोक दल ने रामविलास पासवान पर दांव खेला। पासवान का खेत जोतता किसान चुनाव चिन्ह मिला था। मीरा कुमार ने रामविलास पासवान को करीब तीन हजार वोटों से हराया था। उनका सियासी सफर बिजनौर से शुरू हुआ। इसके बाद मीरा कुमार ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और नई ऊंचाइयां छूती चली गईं।
विज्ञापन

1985 के लोकसभा उपचुनाव में तमाम बड़े नेताओं ने बिजनौर में डेरा डाल दिया था।

देश-विदेश का मीडिया भी यहां पहुंचा था। चुनाव के दौरान रामविलास पासवान की खूब धूम थी। हर कोई उनकी जीत पक्की मान रहा था, पर ऐन वक्त मीरा कुमार ने पांसा पलट दिया। मीरा कुमार बिजनौर से केवल एक ही बार चुनाव लड़ीं। इसके बाद उन्होंने बिजनौर की ओर झांककर भी नहीं देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हार से तिलमिलाए रामविलास पासवान कुछ समय तक बिजनौर के लोगों के संपर्क में रहे, लेकिन वे फिर कभी बिजनौर से चुनाव नहीं लड़े। इसके बाद 1989 में हुए लोकसभा चुनाव में बसपा सुप्रीमो मायावती पहली बार बिजनौर से सांसद बनीं। इस तरह मायावती का सियासी सफर भी बिजनौर से ही शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed