{"_id":"6980f39cb6c230697b0cc137","slug":"fog-in-the-morning-sunshine-during-the-day-bijnor-news-c-27-1-bij1027-171456-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सुबह छाया कोहरा, दिन में निकली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सुबह छाया कोहरा, दिन में निकली धूप
विज्ञापन
बिजनौर में सोमवार की सुबह छाय कोहरे से स्कूल जाती छात्राएं संवाद
- सोमवार को दिन में 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बारिश के बाद सोमवार को मौसम में फिर बदलाव देखने को मिला। सुबह घना कोहरा छाया। इसके बाद दोपहर में धूप निकल आई। धूप निकलने पर लाेगों को सर्दी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, आज आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी।
सोमवार सुबह कोहरा बारिश की बूंदों की तरह बरसा। कोहरा छाने से वाहनों की रफ्तार भी थम गई। धीमी गति से लोग अपनी मंजिल तक पहुंचे। इसके बाद धीरे-धीरे कोहरा छंट गया और धूप निकल आई। दिन में 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सर्द हवा चली। दिन में लोगों ने सर्दी से राहत पाई। मगर, शाम होते ही सर्दी बढ़ने लगी। लोगों के हाथ-पैर सुन्न हो गए।
सोमवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, रविवार को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार का कहना है कि मौसम साफ रहेगा। इससे तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
-- हाईवे पर दृष्यता रही बहुत कम
सोमवार को कोहरे में हाईवे पर दृष्यता बहुत कम रही। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग रुक-रुककर आगे बढ़े। हाईवे पर कुछ जगह लाइटें लगी हुई है लेकिन जहां, लाइट नहीं लगी हुई हैं। उस जगह राहगीरों को ज्यादा परेशानी हुई। वाहनों की रफ्तार थम गई।
-- आज भी साफ रहेगा माैसम
वेदर डॉट कॉम के अनुसार, मंगलवार को दिन में आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इसके अलावा सुबह आठ बजे से सूर्यदेव लोगों को दर्शन देंगे। धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी।