फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fog fell like raindrops, cold wind blew

Bijnor News: बारिश की बूंदों की तरह बरसा कोहरा, सर्द हवा चली

Thu, 25 Dec 2025 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fog fell like raindrops, cold wind blew
बिजनौर। जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बुधवार को कोहरा बारिश की बूंदों की तरह बरसा। ऐसा लगा मानो बारिश पड़ रही हो। इससे तापमान में भी गिरावट भी हुई। वहीं, सर्द हवाएं चलने से लोगों को अधिक सर्दी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। कोहरा छाने से दृष्यता भी कम रही। इससे वाहनों की गति भी धीमी पड़ गई। सुबह 10 बजे तक कोहरा छट गया। लेकिन, 11 बजे तक कोहरा बारिश की बूंदों की तरह बरसता रहा। वहीं, सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी। दिन में निकली हल्की धूप भी सर्द हवाओं के सामने बेअसर रही। लोगों के हाथ-पैर की अंगुलियां सर्द हवाओं की वजह से सुन्न हो गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान में बुधवार को इस मौसम की अब तक सबसे ज्यादा गिरावट हुई है। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि आगामी कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। इससे पारा गिरने से सर्दी में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed