फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fog and cloudy winter persists, chances of rain

कोहरे और बादलों से बना रहा सर्दी का प्रकोप, बारिश के आसार

Wed, 26 Jan 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Fog and cloudy winter persists, chances of rain
बिजनौर। मंगलवार को पूरे दिन सूरज बादलों और कोहरे के पीछे छिपा रहा। दिन भर हाड़ कंपाने वाली ठंड रही। बादल छाने से बारिश होने का अंदेशा बना हुआ है। किसान बारिश की आशंका से भी परेशान हैं।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार की बारिश के बाद से ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है। सोमवार को कुछ देर के लिए ही सही सूरज निकला था। कोहरा व बादल छंटने से रात को मौसम पूरी तरह साफ हो गया था और तारे निकले हुए थे, लेकिन मंगलवार को फिर से कोहरे और बादल छाए रहे। हालांकि शीतलहर नहीं चली, लेकिन ठंड सोमवार से भी अधिक रही। पूरा दिन में एक भी बार ऐसा नहीं लगा कि सूरज निकल सकता है। शाम को ठंड इतनी बढ़ गई कि बैठे हुए पैरों में खुद ही सुन्न चढ़ने लगा। मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार के अनुसार आसमान में कोहरा और बादल दोनों ही छाए हुए हैं और आर्द्रता भी बढ़ी हुई है। एक दो दिन में बारिश के आसार से लग रहे हैं। सर्दी का असर अभी बना रहेगा।

बिजनौर में ठंड में गर्म कपड़ों में लिपटकर जाती महिला पुलिसकर्मी।

बिजनौर में ठंड में गर्म कपड़ों में लिपटकर जाती महिला पुलिसकर्मी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed