{"_id":"60578a558ebc3ed833000862","slug":"flames-of-forest-reached-the-fields-dhampur-news-mrt531052597","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों तक पहुंचीं वन में लगी आग की लपटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों तक पहुंचीं वन में लगी आग की लपटें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतों तक पहुंचीं वन में लगी आग की लपटें
हरेवली (बिजनौर)। साहूवाला रेंज के वनों में अधिकारियों की लापरवाही से फिर लगी आग ने उग्र रूप धारण कर लिया है। गांव शाहनगर कुराली से लेकर गांव रामनगर गोसाई तक के वनों में भीषण आग की लपटें उठ रही हैं। बताया गया कि आग शनिवार देर शाम लगी है। आग से करीब चार किमी एरिया आग की चपेट में आ गया है। आग तेजी से बढ़ रही है, जिस दिशा की हवा का रुख तेज होता है, आग उसी दिशा के गांवों की ओर से बढ़ जाती है। इससे ग्रामीणों में बैचेनी है। आरोप है कि विभाग के अधिकारी कुछ नहीं कर रहे हैं। 15 दिनों के भीतर वनों में शनिवार को तीसरी बार आग लगी है।
क्षेत्र के गांवों के ग्रामीणों महावीर सिंह, रतन सिंह, मोहन सिंह, माना सिंह, कृपाल सिंह का कहना है कि अधिकारी यह कहते हैं कि विभाग में स्टाफ कम है। वह प्रयास करते हैं कि आग न लगे । पर कोई न कोई राहगीर या चरावाह बीड़ी सिगरेट पीकर माचिस की जलती तिल्ली फेंक कर चला जाता है, जिससे आग लग रही है। आग लगने से वन्य जीवों को परेशानी होती है और कीमती वन संपदा जलकर खाक हो जाती है। बताया गया कि अब तक करीब आठ दस किमी एरिया के वनों में आग लग चुकी है।
उधर गांव शाहनगर कुराली के जंगल में अज्ञात कारणों से तीन किसानों के गन्ने की फसल में आग लग गई, जिससे उनकी 10 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। शाहनगर कुराली निवासी कृपाल सिंह ने बताया कि रविवार को राम सिंह, ईनाम खान का लगभग 10 बीघा गन्ना जल गया। सूचना पर पहुंचे किसानों ने मुश्किल से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि आग के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वन क्षेत्र में पशु चराने वाले और मधुमक्खियों का छत्ता तोड़ने वाले बीड़ी सिगरेट आदि सुलगी हुई डाल जाते हैं। हो सकता है कि इन्हीं कारणों से आग लग रही हो। वहीं किसान के खेतों से भी आग लग जाती है। आग बुझाने को टीम लगी हुई है। शीघ्र ही आग पर काबू पाया जाएगा।