फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Flag hoisting at government, non-government offices

सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों पर किया गया ध्वजारोहण

Thu, 28 Jan 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Flag hoisting at government, non-government offices
सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों पर किया गया ध्वजारोहण
विज्ञापन

नजीबाबाद। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों पर गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने तहसीलदार राधेश्याम शर्मा की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। आकाशवाणी स्टूडियो परिसर में एडीपी अमर सिंह ने ध्वजारोहण किया।

नगरपालिका परिषद कार्यालय पर चेयरपर्सन सबिया निशात ने, थाना परिसर में थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह, एसबीआई मुख्य शाखा पर पूर्व सैनिक मनोज कुमार, वीपी वर्मा, दिनेश कुमार की उपस्थिति में प्रबंधक संतोष कुमार ने ध्वजारोहण किया। रेलवे स्टेशन पर एसएस जयपाल सिंह ने ध्वजारोहण किया। नगर पंचायत जलालाबाद कार्यालय पर ईओ हरि नारायण सिंह की उपस्थिति में चेयरपर्सन सायरा अंसारी ने ध्वजारोहण किया। नगर पंचायत साहनपुर के चेयरमैन मेराज अहमद ने कार्यालय परिसर में ईओ की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। राजवंश सभा की ओर से धर्मशाला परिसर में विनय गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, हरिओम सिंघल की उपस्थिति में महेंद्र गोयल ने ध्वजारोहण किया। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति कार्यालय पर अध्यक्ष राजेंद्र त्यागी ने, गरीब उत्थान सेवा समिति भागूवाला के अध्यक्ष दीपक सैनी ने समिति कार्यालय पर ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed