{"_id":"59120c614f1c1b0a13851f18","slug":"five-pilgrims-injured-in-car-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार हादसे में पांच तीर्थयात्री घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार हादसे में पांच तीर्थयात्री घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 10 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में चारधाम की यात्रा कर लौट रहे कानपुर की तीर्थयात्रियों की कार राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो महिलाओं समेत पांच श्रद्घालु घायल हो गए। एक महिला को मेरठ रेफर किया गया है।
मंगलवार सुबह करीब नौ बजे कोतवाली मार्ग पर गांव फजलपुर तबेला के निकट एक कार पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार दो महिलाओं समेत सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर ले जाया गया। घायलों की पहचान कानपुर के गायत्री नगर निवासी केशव चंद त्रिपाठी (62), उमेश चंद त्रिपाठी (47), शांति त्रिपाठी (40), संध्या दुबे (45) एवं कानपुर के कांशीराम कॉलोनी निवासी सुशील श्रीवास्तव (26) के रूप में हुई।
सीएचसी के चिकित्सकों ने संध्या दुबे की हालत चिंताजनक होने पर जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। इससे पहले सूचना मिलने पर एसएसआई अमन सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को बताया गया कि कार सवार लोग चारधाम की यात्रा कर कानपुर लौट रहे थे। एक बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई कार हाईवे से नीचे गड्ढे में उतरकर पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।