फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five people of thief gang arrested

चोर गिरोह के पांच लोग गिरफ्तार

Tue, 22 Feb 2022 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Five people of thief gang arrested
चोर गिरोह के पांच लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

बिजनौर। गांव-गांव फेरी लगाकर कबाड़ खरीदने वाले को पुलिस ने पकड़ा तो चोर गिरोह की कुंडली ही खुल गई। एक-एक कर पुलिस ने पूरे चोर गिरोह को पकड़ लिया। पकड़ में आया गिरोह नलकूपों से स्टार्टर, तार और अन्य सामान चोरी करता था।
सोमवार को एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने प्रेस वार्ता कर चोर गिरोह के पकड़े जाने का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि हीमपुर दीपा पुलिस ने जुल्फकार उर्फ जुल्लू और जुल्फुकार उर्फ फिम्मन निवासी रेहरा, नौशाद, हसीन और राकिब निवासी पीपली जट को गिरफ्तार किया। जिनके पास ने पुलिस ने दो तमंचे, दो कारतूस, दो चाकू, छह स्टार्टर, सहित काफी मात्रा में तार एवं अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि निजी शौक पूरे करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 28 जनवरी 2021 को हीमपुर दीपा के झाल रोड बिजलीघर के पास बिजली के तार चोरी किए थे। 31 दिसंबर 2021 को धामपुर कस्बा में रानीबाग कॉलोनी से ट्रांसफार्मर से तेल और तार चोरी किया था। 18 फरवरी 2022 को हीमपुर दीपा के गांव मिर्जापुर से तार व मोटर चोेरी किए थे। इसके साथ ही चांदपुर थाना क्षेत्र में कई जगह से किसानों के नलकूपों से स्टार्टर आदि समान चोरी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पकड़े गए चोरों के गैंग को पंजीकृत किया जाएगा, गैंगस्टर लगेगी। इस मौके पर एएसपी देहात राम अर्ज, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह भी मौजूद रहे।

- फेरी वाले को पकड़ते ही खुल गई चोर गिरोह की कुंडली
पीपली जट का नौशाद दिन में गांव-गांव में फेरी लगाकर कबाड़ खरीदने का काम करता था। जिस पर रात में नलकूपों से चोरी करने का भी आरोप है। पुलिस सूत्रों के अनुसार नौशाद की ठेली में तांबे का तार रखा था। पुलिस को यहीं से शक हो गया। पहले नौशाद को पकड़ा, उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपी भी गिरफ्त में आ गए। हालांकि इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed