{"_id":"60524e918ebc3e58fe368d8d","slug":"five-people-found-corona-infected-in-the-district-bijnor-news-mrt5304289200","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
जिले में पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले
बिजनौर। जनपद में कोरोना संक्रमण ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को प्राप्त हुई कोरोना की कुल 1321 जांच रिपोर्ट में से पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4439 हो गई है। इनमें से अब तक 4367 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि 64 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामलों की संख्या आठ हो गई है।
बुधवार को जनपद में प्राप्त हुईं 1321 जांच रिपोर्ट में से कुल पांच लोग कोरोना संक्रमित निकले। जबकि 1316 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आईं। सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल तीन लाख 73 हजार 285 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से तीन लाख 72 हजार 306 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। 4439 लोग कोरोना पॉजिटिव और तीन लाख 67 हजार 867 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। वर्तमान में 979 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। सीएमओ ने बताया कि सभी नए मरीज आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में संक्रमित मिले हैं। इनमें से एक मरीज महाराष्ट्र के पुणे से लौटी महिला भी शामिल हैं। नए मरीजों में कोतवाली के गांव जमालपुर निवासी 28 वर्षीय युवती, मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में पुणे से लौटी 52 साल की महिला, मोहल्ला नई बस्ती की 64 वर्षीय महिला, गांव महावतपुर कलां निवासी 42 साल की महिला और किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव भनेड़ा निवासी 18 वर्षीय युवक शामिल है।