{"_id":"6307aeca02b25e6f0900ea40","slug":"five-members-of-vehicle-thief-gang-arrested-bijnor-news-mrt602457155","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्य दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्य दबोचे
विज्ञापन
वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्य दबोचे
अफजलगढ़ (बिजनौर)। कोतवाली पुलिस को वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल हुई। पुलिस ने दो माह पूर्व भूतपुरी तिराहे से चोरी गई डीसीएम के मामले में पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। एक बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने उनके पास से डीसीएम की नंबर प्लेट सहित कटे हुए पार्ट्स व तीन तमंचे तथा घटना में प्रयोग की गई पिकअप गाड़ी बरामद की है। सभी आरोपियों पर संभल, अमरोहा, अमरोहा देहात सहित अफजलगढ़ थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
सीओ शुभ सूचित ने बताया कि पुलिस व सर्विलांस एसओजी टीम चोरो की तलाश में गांव जिक्रीवाला मजार के समीप चेकिंग अभियान चला रही थी। उन्हें एक पिकअप गाड़ी में कुछ संदिग्ध लोगों के आने की सूचना मिली। पुलिस की तीनों टीमों ने घेराबंदी कर धामपुर मार्ग की ओर से आती पिकअप गाड़ी को घेराबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अशोक कुमार पुत्र मदन सिंह चौकूनी नखाशा संभल, सालिम पुत्र मोहम्मद रफीक कोट गर्वी संभल, कपिल पुत्र कलवा निवासी डगरोली हसनपुर अमरोहा, जुम्मा पुत्र अहसान सरायतरीन हयातनगर संभल व रिजवान पुत्र मुन्नू चौधरपुर डिडोली अमरोहा बताया। उन्होंने भूतपुरी तिराहे से डीसीएम गाड़ी चोरी की बात स्वीकार किया। आरोपियों ने करीब डेढ़ दर्जन डीसीएम तथा करीब डेढ़ दर्जन छोटी गाड़ी विभिन्न स्थानों दिल्ली, कबीर नगर, मयूर बिहार, आजादपुर मंडी, उत्तम विहार सीमा पुरी गाजियाबाद से छोटी कार एवं मथुरा कानपुर, उन्नाव, शाहजहांपुर, बहराइच, बिजनौर, एटा, खुर्जा, फतेहपुर शीकरी, आगरा, मथुरा, लखनऊ तथा मैनपुरी आदि से डीसीएम केंटर व पिकअप आदि को मास्टर चाबी से खोलकर चोरी कर कबाड़ियों को बेच देने की बात स्वीकारी।
पकडे़ गए आरोपी अशोक कुमार के विरुद्ध संभल, अमरोहा तथा बिजनौर सहित 10 मुकदमे तथा सालिम के विरुद्ध अमरोहा देहात तथा अफजलगढ़ में छह मुकदमे, जुम्मा पर अमरोहा देहात व अफजलगढ़ में पांच मुकदमे तथा रिजवान पर अमरोहा देहात व अफजलगढ़ में चार मुकदमे दर्ज हैं। एक अन्य आरोपी अब्दुल्ला अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।