फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five hospitals fined for not disposing of biomedical waste properly

Bijnor News: जैव चिकित्सा अपशिष्ट का सही निस्तारण न होने पर पांच अस्पतालों पर जुर्माना

Fri, 14 Jun 2024 02:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 14 Jun 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Five hospitals fined for not disposing of biomedical waste properly
बिजनौर के निजी अस्पताल में जैव चिकित्सा अप​शिष्ट की जांच करने पहुंची टीम। स्रोत विभाग
बिजनौर। जैव चिकित्सा अपशिष्ट के सही निस्तारण को लेकर बृहस्पतिवार को भी स्वास्थ्य विभाग और नगरपालिका की संयुक्त टीम ने पांच अस्पतालों का निरीक्षण किया। जैव चिकित्सा अपशिष्ट का सही निस्तारण नहीं होने पर पांचों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील कुमार के नेतृत्व में टीम ने अस्पतालों का निरीक्षण किया। बिजनौर शहर में संचालित मर्शी हॉस्पिटल पर 10 हजार, बाला जी हॉस्पिटल पर 10 हजार, करन हॉस्पिटल पर पांच हजार, न्यू प्लस केयर हॉस्पिटल पर 15 हजार, जीवन हॉस्पिटल पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। निरीक्षण में जैव चिकित्सा अपशिष्ट नगरपालिका के कूड़ेदान में मिला। इसके अलावा प्रयोगशाला में एक्सपायर रीजेंट मिला। जिससे जांच रिपोर्ट सही नहीं आती। साथ ही कुछ दवाइयां भी एक्सपायर मिलीं। टीम में एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार, डॉ. हितेंद्र कुमार, नगरपालिका से संदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों को लगातार जैव चिकित्सा अपशिष्ट का सही निस्तारण करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। सही निस्तारण नहीं करने वालों पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। अस्पतालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। - डॉ. विजय कुमार गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed