फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five gang members wanted in gangster case arrested

Bijnor News: गैंगस्टर में वांछित गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Sun, 26 Oct 2025 11:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 26 Oct 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Five gang members wanted in gangster case arrested
हीमपुर दीपा। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्र के गांव सिकरा औंधा निवासी गोपाल का परिवार दिल्ली रहता है। अक्तूबर 2024 में उसके बंद पड़े मकान से लगभग ड़ेढ़ लाख रुपये के आभूषणों की चोरी हो गई थी। इस मामले में चोर गिरोह के आठ सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरोह का सरगना रवि बताया जाता है जो अभी जेल में है। शेष आरोपी जमानत पर छूट गए थे। पुलिस ने शनिवार को गिरोह के सदस्य मोहित कश्यप निवासी गांव राजुपुरा थाना नगीना देहात बिजनौर, शांतनु गांव मुस्तफापुर पुलिस चौकी भनेड़ा बिजनौर, फिरोज मोहल्ला अंसारियान किरतपुर बिजनौर, मोहित भूड़पुर थाना किरतपुर बिजनौर तथा संतोष डब्लेश्वर थाना विटा महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर चालान किया है। पुलिस का कहना है की शेष दो वांछितों को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा। हीमपुर दीपा पुलिस की ओर से जारी प्रेसनोट के अनुसार अभियुक्तों पर थाना हीमपुर दीपा, नूरपुर तथा चांदपुर में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed