{"_id":"636e83d54734e54b923b7ee8","slug":"five-different-buses-will-be-sent-on-bijnor-to-meerut-route-bijnor-news-mrt6132102145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर से मेरठ रूट पर भेजी जाएंगी पांच अलग बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर से मेरठ रूट पर भेजी जाएंगी पांच अलग बसें
विज्ञापन
बिजनौर। मेरठ जाने के लिए रोडवेज बस चालक और परिचालक बाईपास का सहारा लेते हैं। जिससे डिपो को नुकसान हो रहा है। इसी नुकसान की भरपाई करने के लिए बिजनौर से पांच बसें अलग से संचालित की जा रही हैं। जो बिजनौर वाया मवाना होते हुए मेरठ जाएंगी। इससे मेरठ जाने वाले यात्री भी मवाना से बसों में बैठ सकेंगे।
बिजनौर डिपो से मेरठ रूट पर पांच बसें संचालित की जा रही है। अब मेरठ रूट के लिए अलग पांच बसों की सूची मांग जा रही है। इन बसों पर कोई केस न हो। वहीं चालक और परिचालक पर केस दर्ज न हुआ। इसके अलावा इन बसों के चलक और परिचालक मेर रूट पर जाने के लिए तैयार हो। बिजनौर एआरएम धीरज सिंह पंवार ने इसकी जानकारी संबंधित कर्मचारी से मांगी है। ज्यादातर रोडवेज चालक समय की बचत करने के चक्कर में बाईपास से निकाल देते हैं। जिससे मवाना में सवारियों को इंतजार करना पड़ता है। वहीं मवाना न जाने से परिवहन को भी नुकसान हो रहा है। इसलिए ही यह नई व्यवस्था शुरू की जा रही है। ये पांचों बसें रोजाना मेरठ के दो चक्कर लगाएंगी। कुल मिलाकर पांचों बसें रोजाना 10 चक्कर बिजनौर वाया मवाना होते हुए मेरठ पहुंचेंगी।
यह व्यवस्था जल्द शुरू की जाएगी। अभी पांच बसों की कर्मचारियों से सूची मांगी गई है।.....धीरज सिंह पंवार, एआरएम