फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five died of fever, one died from corona

बुखार से पांच, कोरोना से एक की मौत

Mon, 10 May 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Five died of fever, one died from corona
बुखार से पांच, कोरोना से एक की मौत
विज्ञापन

बिजनौर/नगीना/धामपुर/नींदड़ू/अफजलगढ़/कालागढ़। जनपद में एक चिकित्सक की पत्नी और विधायक की मामी सहित छह लोगों मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। इनमें से एक की कोरोना संक्रमण और पांच की बुखार से मौत होने की पुष्टि हुई है। जिले में बुखार कोरोना से भी ज्यादा घातक होता जा रहा है। पिछले एक सप्ताह में बुखार से सौ से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जिनका सरकारी आंकड़ों में कहीं जिक्र नहीं है।
नगीना के मोहल्ला लाल सराय निवासी नजीबाबाद में अपर जिला सहकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत सौरभ गुप्ता (51) का सोमवार दोपहर चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमण से भी ग्रसित थे। धामपुर विधायक अशोक राणा की 65 वर्षीय मामी की गाजियाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। नींदडू़ क्षेत्र के गांव सरकथल माधो निवासी डॉ. शिव जवाहर की पत्नी शोभा रानी (65) पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। दस दिन पूर्व उन्हें इलाज के लिए गाजियाबाद के अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां बुखार के चलते उनकी मृत्यु हो गई। गांव वाले शोभा रानी की मौत का कारण कोरोना बता रहे हैं। धामपुर के एसबीडी कॉलेज की उप प्राचार्या और अर्थशास्त्र का विभागाध्यक्ष डॉ. फरहाना हाशिम (50) का काशीपुर में निजी अस्पताल में उपचार के दौरान कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया।
विज्ञापन

गांव अलावलपुर में बुखार से एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि इन लोगों ने अपना कोरोना टेस्ट नहीं कराया था। ये घर पर ही अपना उपचार करा रहे थे। अफजलगढ़ इलाके के गांव हर्रायवाला निवासी पत्रकार धीरेंद्र शेखावत के 82 वर्षीय पिता चंद्रपाल सिंह को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। उन्हें उपचार के लिए जसपुर के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। सोमवार शाम अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई, जिससे उनका निधन हो गया। कालागढ़ में रामगंगा जल विद्युत ग्रह में टीजी-2 के पद पर कार्यरत राजीव सिसौदिया (45) का स्वास्थ्य खराब होने के चलते धामपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने मौत होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed