फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   First postal ballots will count

सर्वप्रथम डाक मतपत्रों की होगी गिनती

Mon, 06 Mar 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 06 Mar 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में मुख्य विकास अधिकारी, प्रभारी मतदान, मतगणना कार्मिक इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि मतगणना के कार्य को पूर्ण रूप से निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से संपन्न  कराया जाएगा।  आगामी 11 मार्च को प्रात: आठ बजे मतगणना कार्य प्रारंभ होगा। सर्वप्रथम पोस्टल बैलेट पेपरों की गणना की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने संबंधित आरओ व एआरओ को निर्देशित किया कि मतगणना के दिन प्रात: छह बजे कोषागार से डाक मतपत्र प्राप्त कर सेंट्रल वेयर हाउस में मतगणना स्थल पर पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी मतगणना कार्मिकों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण को ध्यानपूर्वक ग्रहण करें और जो निर्देश दिए जा रहे है, उन्हें नोट कर लें। उनका घर पर एवं समय मिलने पर गहनता के साथ अध्ययन करें।
विज्ञापन



मुख्य विकास अधिकारी आज एक स्थानीय  बैंक्वेट हॉल में मतगणना के लिए आयोजित सुपरवाइजर एवं सहायक सुपरवाइजर के प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। कहा कि सभी मतगणना कार्मिकों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत करा दिया गया है और ट्रेनर्स द्वारा ईवीएम तथा अन्य उपकरणों को खोलने आदि का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दे दिया गया है, ताकि कर्मचारियों को मतगणना के समय किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए और संपूर्ण प्रक्रिया आयोग के निर्देशों के अनुरूप अंजाम पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी सुपरवाइजर्स एवं सहायक सुपरवाइजर्स को प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया और सभी लोग उपस्थित पाए गए। दूसरी पाली में माइक्रो ऑब्जर्वर को मतगणना कार्य संबंधी प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी 
संतोष कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी महेश चंद, मास्टर ट्रेनर डा. आकाश सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed