फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Firing at home, one accused arrested

घर पर की फायरिंग, एक आरोपी को गांव वालों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Fri, 14 May 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Firing at home, one accused arrested
घर पर की फायरिंग, एक आरोपी दबोचा
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव भूतपुरी में दो लोगों पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से एक व्यक्ति के घर पर फायरिंग करने तथा तहरीर लेने के नाम पर दरोगा द्वारा पीड़ितों को ही थाने में लाकर बंद किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित के भाई ने पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।

गांव भुतपुरी निवासी संजीव कुमार ने सीओ को सौंपे शिकायतीपत्र में बताया कि तीन दिन पूर्व उसके पड़ोसी के घर पड़ोस के गांव के दो व्यक्ति आए थे। रास्ते में खड़ी कार को हटाने को कहने पर पीड़ित के भाई से कहासुनी व गाली गलौज हो गई थी। दोनों व्यक्ति मारपीट पर उतारू होते हुए फिर देख लेने की धमकी देते हुए चले गए थे। तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार रात चार लोग उनके घर आ धमके। इनमें दो लोग उसके घर के सामने तथा दो लोग घर से कुछ दूरी पर खड़े थे। घर के सामने खड़े दोनों लोगों ने गाली गलौज करते व घर से बाहर निकलने को कहते हुए घर की ओर जान से मारने के इरादे से तमंचे से कई राउंड फायरिंग शुरू कर दी। वे जान बचाने को अपने घर की छत पर चढ़ गए और आरोपियों की ओर ईंट फेंकीं। गांववालों ने भागते समय एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई। पीड़ित का आरोप है कि हलका दरोगा उसके छोटे भाई राजीव सहित एक अन्य को तहरीर लिखकर देने के लिए अपने साथ ले गए, लेकिन हल्का दरोगा ने पीड़ित के भाई व उसके साथ गए व्यक्ति को पकड़कर थाने में बैठा लिया। सीओ के संज्ञान में मामला आने व उनके हस्तक्षेप के बाद उन दोनों को करीब 14 घंटे बाद छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed