फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fire again in Sahuwala forests

साहूवाला वनों में फिर धधकी आग

Fri, 19 Mar 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Fire again in Sahuwala forests
हरेवली के साहूवाला रेंज के वनों में उठती आग की लपटें। - फोटो : DHAMPUR
साहूवाला वनों में फिर धधकी आग
विज्ञापन

हरेवली। साहूवाला रेंज के वनों में एक सप्ताह बाद फिर आग की लपटें उठने लगी हैं। आग से लाखों रुपयों की वन संपदा के साथ रेंगने वाले जीव जंतु जलकर नष्ट हो रहे हैं। जंगली जानवर आबादी की तरफ भागने लगे है। आग वन क्षेत्र से गांव शाहनगर कुराली में स्थित वन विभाग की चौकी के समीप पहुंच गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर आग खेतों में पहुंची तो भारी नुकसान होगा।
साहूवाला वन क्षेत्र शाहनगर कुराली के समीप विभाग की चौकी है। भीषण आग ने वन क्षेत्र के एक किलोमीटर क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है। जिसमें लाखों रुपये की वन संपदा जलकर राख हो गई है। वन क्षेत्र में रेंगने वाले जीव जंतु जलकर नष्ट हो रहे हैं। जंगली जानवरों ने खेतों में डेरा डाल रखा है। रमेश सिंह, मुनेश कुमार, कृपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, सुनील कुमार, चेतराम सिंह का कहना है कि वन क्षेत्र में बुधवार की रात्रि से आग लगी है। आग की सूचना वन विभाग को दी गई । फिर भी आग पर काबू नहीं पाया। आरोप है कि सूचना के बाद भी विभाग के अधिकारी आग लगने की घटना से अपने बेखबर बता रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आग वन क्षेत्र से गांव शाहनगर कुराली के समीप वन विभाग की चौकी के पास पहुंच गई है। फिर भी वन विभाग बेखबर है। एक सप्ताह पहले लगी भीषण आग ने लगभग तीन किलोमीटर एरिया की वन संपदा को जलाकर नष्ट कर दिया था। तब भी दो दिन में प्रयास करने के बाद वन विभाग ने आग पर काबू पाया था। किसानों को चिंता सता रही है कि आग गेहूं और गन्ने के खेतों में पहुंच गई तो भारी नुकसान होगा। उधर वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि आग की कोई सूचना नहीं दी गई है। अब मामला संज्ञान में आया है तो वे टीम को भेजकर आग बुझाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed