फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fines will be imposed if the residues of the crops are burnt in the fields

खेतों में फसलों के अवशेष जलाए तो लगेगा जुर्माना

Mon, 07 Oct 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fines will be imposed if the residues of the crops are burnt in the fields
खेतों में फसलों के अवशेष जलाए तो लगेगा जुर्माना
विज्ञापन

बिजनौर। फसल अवशेष जलने से होने वाले वायु प्रदूषण को रोकने के लिए कृषि विभाग पूरे जिले में निगरानी करेगा। इसके लिए सभी तहसीलों में टीम गठित की गई हैं। ग्राम प्रधानों व लेखपालों को व्हाट्सएप पर जोड़कर फसलों के अवशेष एसडीएम व सीओ को फसल जलाने वाले किसानों पर निगरानी की जाएगी।
राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा प्रदूषण को कम करने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। इस समय खेतों में धान की फसल तैयार है। कई जगह पर किसान खेतों में पराली जला देते हैं। पराली जलाने पर काफी प्रदूषण होता है। फसल अवशेष (फसलों की जड़, पत्ती आदि) जलाने पर जुर्माना व सजा दोनों हो सकती है साथ ही कृषि विभाग से मिलने वाली योजनाओं से भी किसान हमेशा के लिए वंचित किया जा सकता है। इसे रोकने के लिए डीएम ने रमाकांत पांडेय ने सभी तहसीलों में एसडीएम, सीओ व सहायक विकास अधिकारी कृषि की टीम बनाई गई है। टीम लेखपालों व ग्राम प्रधानों को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जाएगा। कहीं अगर कोई किसान पराली जलाएगा तो यह व्हाट्सएप पर सूचना देंगे। गेहूं की बुवाई तक यह टीम रोज निगरानी रखेगी। जिलास्तर पर भी समिति बनाई गई है। इसमें एडीएम वित्त एवं राजस्व को अध्यक्ष बनाया गया है। एसपी सिटी, उपकृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, डीआईओएस, जिला पंचायत राज अधिकारी, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी को टीम में सदस्य बनाया गया है। किसानों को कृषि यंत्रों के जरिये फसल अवशेषों को खेतों में जोतकर खाद बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

फसलों के अवशेष गलाकर बनाएं खाद
जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र के अनुसार कृषि अवशेष खाद का काम करते हैं। किसान कृषि को जलाकर पर्यावरण और अपनी जमीन दोनों का नुकसान करते हैं। फसलों के अवशेष गलाकर किसान जमीन को और उपजाऊ बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed