फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Find TB patient and get 500 rupees

टीबी रोगी खोज कर लाओ, 500 रुपये पाओ

Sat, 11 Jun 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Find TB patient and get 500 rupees
टीबी रोगी खोज कर लाओ, 500 रुपये पाओ
विज्ञापन

बिजनौर। सरकार की ओर से 2025 तक टीबी को जड़ से खत्म करने की कोशिश की जा रही है। जिसके चलते अब शासन ने आयुर्वेदिक, यूनानी और होम्योपैथिक चिकित्सकों की मदद से टीबी रोगी खोजने का निर्णय लिया है। कोई टीबी रोगी मिलता है तो चिकित्सक को प्रोत्साहन राशि के रूप में 500 रुपये दिए जाएंगे।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. बीएस रावत ने बताया कि जनपद के आयुर्वेदिक, यूनानी और होम्योपैथिक चिकित्सकों से संपर्क साधा जा रहा है। इनकी मदद से भी टीबी रोगी खोजे जाएंगे। इस नई योजना के तहत इन चिकित्सकों के पास अगर कोई ऐसा मरीज आता है, जिसमें टीबी के लक्षण दिख रहे हैं तो इन्हें उस मरीज को टीबी सेंटर में रेफर करना होगा। जहां मरीज की जांच की जाएगी। इसके साथ ही निजी चिकित्सकों को टीबी की पुष्टि होने पर सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि के रूप में 500 रुपये दिए जाएंगे। साथ ही टीबी मरीज की सूचना चिकित्सकों को निक्षय पोर्टल पर भी दर्ज करानी होगी। जिससे मरीज की निगरानी हो सकेगी। जिले में इस समय 5097 टीबी मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं सरकार ने अभी तक निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी के मरीजों के खातों में 57 लाख की धनराशि भेजी है। इसमें किसी मरीज के खाते में तीन तो किसी मरीज के खाते में छह महीने की किश्त शासन की ओर से भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed