फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Find Solar Systems, Sell Power to Power Corporation

सोलर सिस्टम लगाएं, विद्युत निगम को बेचें बिजली

Sat, 04 May 2019 12:09 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Sat, 04 May 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Find Solar Systems, Sell Power to Power Corporation
धामपुर में एक मस्जिद पर लगा सोलर पैनल। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में अब उपभोक्ता विद्युत निगम के केवल ग्राहक बनकर ही नहीं रहेंगे। वे विद्युत निगम के साथ व्यवसाय भी कर सकते हैं। दूसरों को बिजली देने वाले विद्युत निगम को उपभोक्ता घर की छत से सोलर पैनल से बिजली बनाकर बेच सकते हैं। इसके लिए सोलर सिस्टम की कंपनियों ने उपभोक्ताओं को लुभाना शुरू कर दिया है। मकानों की छतों पर सोलर सिस्टम लगने भी शुरू हो गए हैं। शहर के एक स्कूल ने तो विद्युत निगम को बिजली बेचनी शुरू भी कर दी है।
विज्ञापन

सूर्य की ऊर्जा कभी कम नहीं होती है। इसलिए इसे अक्षय ऊर्जा भी कहा जाता है। आज भी सभी घरों में 24 घंटे बिजली देना विद्युत निगम का एक सपना ही है। विद्युत निगम डिमांड के बराबर बिजली नहीं दे पाता है। सूरज के रेडिएशन से बनने वाली सोलर एनर्जी को इसके विकल्प के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। पहले केवल ऐसे गांवों में ही सोलर पैनल दिखाई देते थे जहां पर बिजली नहीं थी। लेकिन अब शहरों में भी सोलर पैनल लगे देखे जा सकते हैं। विद्युत निगम के ऊपर निर्भरता कम करने के लिए अब सोलर कंपनी नई स्कीम लेकर आई हैं। उपभोक्ता अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगा सकते हैं। क्षमता के अनुसार जितनी चाहें बिजली उपभोक्ता अपने घर में खर्च कर सकते हैं। बची बिजली को विद्युत निगम को बेच सकते हैं। बेची गई बिजली पर उपभोक्ताओं को 3.5 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से भुगतान मिलेगा। जिलेवासी भी सोलर पैनल के लिए जागरूक हो रहे हैं। गांवों और शहरों दोनों जगह पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। शहर का डीडीपीएस स्कूल विद्युत निगम को बिजली बेच रहा है।
विज्ञापन

एक यूनिट बिजली की कीमत तीन रुपये से साढ़े छह रुपये प्रति यूनिट तक है। कामर्शियल रेट इससे भी ज्यादा हैं। एक     सामान्य परिवार का बिजली बिल एक हजार से 1200 रुपये प्रति महीना तक आता है। अगर उपभोक्ता अपने घर पर सोलर सिस्टम लगाए तो वह 3.5 रुपये प्रति यूनिट की दर से विद्युत निगम को बिजली बेच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 साल नहीं आएगा बिजली का बिल
सोलर पैनल की गारंटी 40 साल है। यानि पैनल लगवाने वाले उपभोक्ताओं को 40 साल तक बिजली के बिल से मुक्ति मिल जाएगी। इसके अलावा उन्हें आमदनी भी होगी। सोलर को सरकार अनेक योजनाओं से जोड़ रही है। कुछ विभाग तो पानी की टंकी को भरने के लिए मोटर पर भी सोलर पैनल लगा रहे हैं। इस योजना को पनघट परियोजना नाम दिया गया है। सिटीजन पावर कंपनी के यूपी व उत्तराखंड स्टेट हैड जावेद सिद्दीकी के अनुसार उपभोक्ता घरों पर पैनल लगवाने को जागरूक हो रहे हैं। एक किलोवाट यूनिट बैटरी वाले सोलर सिस्टम की कीमत 65 हजार रुपये है। वाट बढ़ने पर कीमत बढ़ती जाएगी। इस कीमत में कंपनी मकान की छत पर पैनल लगाने से लेकर सारा काम पूरा करके देगी। उपभोक्ता को पैसे देने के बाद फिटिंग आदि का कोई काम नहीं करना है।

शहर में यहां लगे हैं सोलर पैनल
धामपुर की एक मस्जिद में पांच किलो वाट, एक किसान के नलकूप पर पांच किलोवाट, कस्बा झालू में चाणक्य इंस्टीट्यूट पर पांच किलोवाट, अफजलगढ़ में एक स्कूल पर 15 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाया   गया है। ये सिस्टम 50 से 150 यूनिट बिजली प्रतिदिन पैदा कर रहे हैं। चाणक्य कोचिंग सेंटर पर बिजली कनेक्शन ही नहीं है। केवल सोलर एनर्जी से ही सिस्टम चलते हैं। सोलर के साथ बैटरे लगवाने पर प्रति   किलो वाट चार्ज 65 हजार, बिना बैटरे के 50 हजार रुपये है। सोलर   पैनल लगवाने वाले किसी उपभोक्ता ने फिलहाल निगम को बिजली बेचनी शुरू नहीं की है। इसके अलावा पहले से ही विवेक कॉलेज, माउंट लिट्रा जी स्कूल व कृष्णा कॉलेज में सोलर पैनल लगा है। नजीबाबाद रोड स्थित श्री हॉस्पिटल में 25 किलोवाट के दो सोलर पैनल, विवेक कॉलेज में 20 किलोवाट का एक सोलर पैनल लगा है।

डीडीपीएस बेच रहा बिजली : एसडीओ
बिजनौर में विद्युत निगम के एसडीओ राहुल गौतम के अनुसार जिले के उपभोक्ता सोलर पैनल लगवा रहे हैं। उनकी अतिरिक्त बिजली को विद्युत निगम खरीद सकता है। बिजनौर का डीडीपीएस स्कूल निगम को बिजली बेच भी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed