फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fever death of two women

बुखार से दो और महिलाओं की मौत

Fri, 23 Oct 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 23 Oct 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
नगीना। भाजपा नेता और किसान जिला मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह की पत्नी संतोष देवी (45) की डेंगू से मौत हो गई। दो दर्जन से अधिक बुखार से पीड़ित हैं। बुुखार को लेकर लोग दहशत में है।
विज्ञापन


पुरैनी निवासी भाजपा नेता ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी संतोष देवी को करीब एक सप्ताह से अधिक समय से बुखार आ रहा था। पहले उनका निजी चिकित्सकों से उपचार कराया गया। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उन्हें उपचार के लिए देहरादून एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जांच के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें डेंगू की पुष्टि की। वहां उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई। वहीं क्षेत्र के गांव जीतपुर पलड़ी निवासी 45 वर्षीय फरजाना पत्नी असलम को करीब दस दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उसका नगीना में निजी चिकित्सकों से उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उसे दिल्ली ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में चिकित्सा शिविर लगाया जाना आवश्यक है। डेंगू से पीड़ित महिला की मौत हुई है। गांव में दो दर्जन से अधिक नागरिक बुखार से पीड़ित है।

उनका उपचार निजी चिकित्सकों के यहां चल रहा है। उनमें से कई डेंगू से भी पीड़ित हो सकते हैं। सीएमओ डा. मनमोहन अग्रवाल का कहना है कि गांव में टीम भेजी जाएगी।  उपचार कराया जाएगा।

भज्जावाला में ज्वर का कहर
धामपुर। अफजलगढ़ के गांव भज्जावाला में कई दिनों से ग्रामीणों को बुखार ने चपेट में ले रखा है। शिकायत करने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से मौन है। डीएम से स्वास्थ्य विभाग की टीम से बीमार लोगों का परीक्षण करा उपचार कराने की मांग की है।

पूर्व प्रधान रोहिताश सैनी, पवन कुमार आदि ने बताया कि गांव में बुखार का कहर जारी है। कई बार संबंधित अस्पताल के डॉक्टरों से उपचार कराने की मांग की गई, लेकिन अभी तक किसी ने उनकी नहीं सुनी है। अभी भी गांव के मनोज कुमार, सावित्री, अंकुश, सलामुद्दीन, निजामुद्दीन, बबीता, कमलेश, राजवाला बुखार से ग्रसित है।


विभागीय सुविधा न मिलने से ग्रामीणों को प्राइवेट तौर पर उपचार कराने को विवश होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सीएमओ और डीएम से डाक्टरों की टीम को गांव में भेजकर बीमार लोगों का उपचार कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed