फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Female inspector suspended

महिला दरोगा को निलंबित किया

Thu, 18 Mar 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Female inspector suspended
महिला दरोगा को निलंबित किया
विज्ञापन

बिजनौर। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने शराब माफिया को छुड़ाने की सिफारिश करने वाली महिला दरोगा को निलंबित कर दिया है। इस मामले की जांच सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता को सौंपी है। स्वाट टीम व चांदपुर पुलिस ने दो दिन पहले शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव अमीरपुर निवासी गोपी उर्फ टारजन, रोहतक जिले के गांव समरिया निवासी कुलदीप समेत तीन को लाखों रुपये की शराब के साथ दबोचा था। कुलदीप समेत दो शराब माफिया को छुड़ाने के लिए महिला थाने की एसएसआई मीनाक्षी गुप्ता ने स्वाट टीम व पुलिस पर दबाव डाला। स्वाट टीम के प्रभारी को प्रलोभन भी दिए। महिला दरोगा उन्हें छुड़ाने के लिए सक्रिय रहीं। एसपी ने इसका पता चलने पर जांच कराई तो महिला दरोगा पर लगे आरोप सही पाए गए। यह भी पता चला कि शराब माफिया के कुछ लोग महिला दरोगा के संपर्क में थे। एसपी ने महिला दरोगा को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed