फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fed up with blackmailing, cement trader commits suicide

Bijnor News: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर सीमेंट कारोबारी ने की आत्महत्या

Sun, 16 Nov 2025 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 16 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Fed up with blackmailing, cement trader commits suicide
अफजलगढ़ के गांव शिवपुरी में आम के बाग में सीमेंट व्यापारी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की घटना
अफजलगढ़ (बिजनौर)। गांव मेघपुर निवासी सीमेंट व्यापारी हनीफ (52) पुत्र मोहम्मद यासीन ने एक महिला की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पेड़ पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार सुबह वह घर से दुकान के लिए निकला और बीच रास्ते में ही आत्मघाती कदम उठा लिया। व्यापारी के पास से मिले सुसाइड नोट में महिला द्वारा सात लाख वसूली करने और अबदो लाख की और डिमांड करने का जिक्र किया है।
विज्ञापन



अफजलगढ़ से करीब तीन किमी दूर गांव शिवपुरी निवासी नरेश के आम के बाग में ग्रामीणों ने सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका देखा। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पेड़ से उतरवाया। मृतक की शिनाख्त गांव मेघपुर निवासी हनीफ के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह घर से सुबह करीब साढ़े सात बजे दुकान जाने के लिए निकला था। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट तथा पेड़ के नीचे से चप्पल तथा उसकी बाइक मिली है। मृतक ने पत्नी व चार बच्चों को रोते-बिलखते छोड़ गए हैं। सीओ ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

महिला कर रही उत्पीडन
सीओ अफजलगढ़ आलोक सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट में लिखा है कि गांव की ही एक महिला ने उसकी रील बना ली थी जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह सात लाख रुपये वसूल चुकी थी। उस महिला का मकान भी बन रहा है। मकान के लिए निर्माण सामग्री समेत करीब वह दो लाख रुपयों की डिमांड और कर रही थी। सुसाइड नोट में बताया कि उस पर केवल बैंक का दो लाख 30 हजार रुपये का कर्ज है। इसके अलावा यदि कोई अपना कर्ज बताए तो उसकी बात को सही न माना जाए।

अफजलगढ़ के गांव शिवपुरी में आम के बाग में सीमेंट व्यापारी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की घटना

अफजलगढ़ के गांव शिवपुरी में आम के बाग में सीमेंट व्यापारी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed