फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Fear of pre-examinations leaves you stunned after seeing the paper

परीक्षा से पहले का डर पेपर देखकर हुआ छू मंतर

Fri, 28 Feb 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fear of pre-examinations leaves you stunned after seeing the paper
परीक्षा से पहले का डर पेपर देखकर हुआ छूमंतर
विज्ञापन

नजीबाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ आईसीएसई बोर्ड परीक्षा शुरू हुई है। आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में पहली बार बैठे हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने आसान सवालों के पहले जवाब देकर अंक प्राप्त करने का प्रयास किया। पेपर देकर लौटे आए विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कान नजर आई।

यूपी बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ अब आईसीएसई बोर्ड भी शुरू हो गई है। आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में पहली बार पेपर देने जा रहे हाईस्कूल के विद्यार्थियों के चेहरों पर गंभीर भाव नजर आए। पहला की पेपर अंग्रेजी का होने से विद्यार्थियों में पेपर को लेकर टेशन नजर आई। पेपर देकर लौटे सेंटमरीज नजीबाबाद के विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर आसान से पहले दिन का परीक्षा ठीक गया। मुस्कान अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने बोर्ड परीक्षा की अपने टीचर और अभिभावक के मार्ग दर्शन में जो तैयार की पेपर उसी के आधार पर आया। राज कार्तिक ने कहा कि अंग्रेजी का पेपर वैसे तो आसान था, लेकिन एक-दो प्रश्न हल करने से पूर्व समय समाप्त हो गया जिससे उन्हें दुख हुआ है। शाहवेज राहत व साद का कहना है कि अंग्रेजी का पेपर अच्छा आया है लेकिन निबंध ने उन्हें परेशान किया है। जोया अख्तर ने कहा कि अंग्रेजी का पेपर ठीकठाक था, लेकिन उन्होंने सबसे पहले अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने के लिए आसान प्रश्नों को हल किया। अंग्रेजी का पेपर देकर लौटे अधिकांश विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कान नजर आई। कुछ विद्यार्थियों ने आईसीएसई द्वारा प्रश्नपत्र का असमान समय को लेकर नाराजगी जताई। विद्यार्थियों का कहना है कि सभी प्रश्नपत्र के लिए निर्धारित समय होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed