फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   father raped the teenager

कक्षा पांच की छात्रा ककको पिता ने बनाया हवस का शिकार

Thu, 03 Mar 2022 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
father raped the teenager
किशोरी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

नहटौर। नहटौर थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा पांच की 13 वर्षीय किशोरी के साथ उसके पिता द्वारा ही दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। डरी सहमी किशोरी ने स्कूल की शिक्षिका को बताने पर मामले का खुलासा हुआ। ग्रामीण छात्रा को लेकर थाने पहुंचे। उधर, पुलिस का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

नहटौर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक कक्षा पांच की छात्रा ने अपनी स्कूल शिक्षिका से जब अपनी आपबीती बताई तो सबके होश उड़ गए। बताया जाता है कि छात्रा की मां की मौत करीब तीन वर्ष पहले हो गई थी। वह घर में अपने एक छोटे भाई के साथ रहती है। आरोप है कि कुछ समय से उसका पिता ही अपनी बेटी को हवस का शिकार बना रहा था। पिता की इस करतूत से छात्रा डरी सहमी रह रही थी। पहले तो वह सब कुछ सहन करती रही, लेकिन जब हद हो गई तो उसने डरते हुए उसने अपनी शिक्षिका को बता दी। धीरे-धीरे मामले का पता ग्रामीणों को चलने पर मामले की शिकायत करने के लिए थाने पहुंचे। कुछ लोगों को कहना है कि मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। बताया जाता है कि आरोपी पिता गांव से फरार हो गया है। थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed