{"_id":"62e187d0bf886a639608755e","slug":"farmers-will-surround-the-district-headquarters-on-august-2-bijnor-news-mrt598740672","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अगस्त को जिला मुख्यालय घेरेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अगस्त को जिला मुख्यालय घेरेंगे किसान
विज्ञापन
दो अगस्त को जिला मुख्यालय घेरेंगे किसान
बिजनौर। बिजली, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान समेत 15 समस्याओं के निदान के लिए किसानों ने डीएम से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन दिया। जिसमें चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो दो अगस्त को जिला मुख्यालय का घेराव किया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह, जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही के नेतृत्व में किसान बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे, वहां उन्होंने जिलाधिकारी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन दिया। दिगंबर सिंह ने कहा कि नलकूप पर बिजली विभाग मीटर लगा कर किसानों से 10 गुना बिल वसूला रहा है, जबकि शासनादेश में स्पष्ट है कि नलकूप के बिल मीटर से नहीं लिए जाएंगे। कहा कि सरकार किसानों की फसलों के लाभकारी दाम दिलाने का काम करे, उसके बाद बिजली के बिल बढ़ाने का काम करे। नूरपुर मिल में बाधा बन रहे धामपुर और स्योहारा मिल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी जिलाधिकारी से की गई। ज्ञापन में आवारा पशुओं, कृषि व उद्यान विभाग के अफसरों के खिलाफ पात्र किसानों को योजना न पहुंचाने के मामले में कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में नितेंद्र प्रधान, हुकुम सिंह, प्रमोद कुमार, समरपाल सिंह, नदीम अहमद, अंकित कुमार, मोहम्मद याकूब, संदीप कुमार सैनी, राकेश कुमार प्रधान, सरदार कुलदीप सिंह, सरदार जगतार सिंह आदि रहे।