फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers will surround district BJP office on September 21

भाकियू ने चीनी मिल विस्तारीकरण को लेकर आंदोलन तेज करने का लिया फैसला

Mon, 13 Sep 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Farmers will surround district BJP office on September 21
नजीबाबाद में चीनी मिल विस्तारीकरण की मांग को लेकर तहसील पहुंचे किसान। - फोटो : NAZIBABAD
21 सितंबर को जिला भाजपा कार्यालय घेरेंगे किसान
विज्ञापन

नजीबाबाद। चीनी मिल विस्तारीकरण का मुद्दा जोर पकड़ रहा है। किसानों ने 21 सितंबर को बिजनौर में भाजपा कार्यालय घेरने का फैसला लिया है।
किसानों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ना मंत्री सुरेश राणा के साथ नजीबाबाद चीनी मिल जनसभा में किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद का विस्तारीकरण करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा साढ़े तीन वर्ष बाद पूरी न होने से क्षेत्रीय किसान संगठनों में गुस्सा है। भाकियू के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष चौ.बलराम सिंह, तहसील अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह, विनोद परमार, भोपाल सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रशांत चौधरी सहित अनेक किसानों ने सोमवार को तहसील परिसर में चीनी मिल विस्तारीकरण मुद्दे को लेकर धरना दिया।

जिलाधिकारी के नाम किसानों द्वारा एसडीएम कार्यालय को सौंपे ज्ञापन में किसानों ने भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, बिजनौर भाजपा विधायक पति ऐश्वर्य चौधरी, भाजपा नेता राजीव अग्रवाल द्वारा चीनी मिल का शीघ्र विस्तारीकरण का किसानों को आश्वासन कोरा साबित होने पर भी भाजपा नेताओं के विरुद्ध नाराजगी व्यक्त की। किसानों ने चीनी मिल विस्तारीकरण को लेकर सरकार और जनप्रतिनिधियों के झूठे आश्वासन पर बिजनौर के भाजपा कार्यालय पर 21 सितंबर को धरना-प्रदर्शन और कार्यालय घेराव का फैसला लिया। किसानों ने बिजनौर प्रदर्शन के लिए जनसंपर्क अभियान भी तेज करने का निर्णय लेते हुए किसानों से बिजनौर पहुंचने की अपील की। किसानों की बैठक में राकेश कुमार, जोगेंद्र सिंह, गुरुदेव सिंह, सतेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह सहित अनेक किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed