फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers will form government in the state: Singh

प्रदेश में अब बनेगी किसानों की सरकार : सिंह

Sun, 21 Feb 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 21 Feb 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Farmers will form government in the state: Singh
चांदपुर। राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह ने कहा कि किसानों को किसान बिरादरी में आने से ही किसानों की सरकार बनेगी। दावा किया कि 2017 के चुनाव में प्रदेश में किसानों की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


बिजनौर बाईपास पर चौधरी हरेंद्र सिंह के प्रतिष्ठान पर आयोजित प्रेसवार्ता में वीएम सिंह ने कहा कि किसान की हालत बहुत खराब है। यदि किसानों के क्रेडिट कार्ड खत्म हो जाए तो बहुत से लोगों के चूल्हे बंद हो जाएंगे। किसानों को फसल की लागत भी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


किसानों को अपने पैरों पर खड़ा होना पडे़गा। किसान पिछले 68 साल से सभी पार्टियों को देख रहा है। किसान पर इतना बोझ है कि वह कर्ज के बोझ के नीचे दबा जा रहा है। उन्होंने किसानों ने अपनी किसान बिरादरी में आने की बात कही। तभी 2017 के चुनाव में प्रदेश में किसानों की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पूर्व राज्यमंत्री राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी ओमवेश, धर्मेंद्र सिंह तोमर, आदित्यवीर सिंह, रमेश कुमार, रामपाल सिंह, जयपाल, हरि सिंह, शकील, कैलाश लांबा रहे।

संस्कृति की रक्षा करना हमारा धर्म
बिजनौर। आर्य समाज स्वाहेड़ी द्वारा आयोजित हवन में राष्ट्रीय किसान मजदूर सभा पार्टी अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने किसानों और मजदूरों से संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। उन्हों कहा  हमारी संस्कृति वैदिक है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश ने वेदों के प्रचार प्रसार पर बल दिया। आचार्या डॉ. प्रियंवदा वेदभारती ने कहा बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए अच्छी शिक्षा दिलाए। इसमें वेस्ट यूपी महासचिव कैलाश लांबा, वेद प्रकाश, आदित्य, डॉ. विद्यासागर आर्य, घसीटा सिंह आर्य, राजेंद्र, ऊषा मौजूद रहे।


किसान एकजुट हों
हल्दौर। वीएम सिंह ने किसानों से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाएं। शनिवार को गांव पावटी के रामलीला ग्राउंड में आयोजित सभा में कहा सरकार किसानों के दुख दर्द को नहीं जान सकती। प्रदेशाध्यक्ष स्वामी ओमवेश ने महाशय घनश्याम को प्रचार मंत्री, इकबाल अहमद को जिला सचिव, तारा सिंह को संरक्षक बनाया। अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह अौर संचालन वेद प्रकाश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed