{"_id":"636bf06e719399674e5cce3a","slug":"farmers-will-be-made-aware-to-avoid-accidents-bijnor-news-mrt612939760","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना से बचने के लिए किसानों को करेंगे जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना से बचने के लिए किसानों को करेंगे जागरूक
विज्ञापन

बिजनौर। भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शुगर मिलों के केन यार्ड में जाकर अपने खर्च पर दुर्घटना से बचने के लिए न सिर्फ किसानों को जागरूक करेंगे। बल्कि किसानों के गन्ना आपूर्ति वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाएंगे।
इस संबंध में भाकियू अराजनैतिक युवा विंग के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने मंडल आयुक्त मुरादाबाद और समस्त जिलाधिकारियों को पत्र लिखे। पत्र में मांग कि है कि गन्ने के वाहनों से दुर्घटना न हो, इसके लिए गन्ने के बड़े वाहनों पर बड़े-बड़े लाल रंग के कपड़े एवं रिफ्लेक्टर लगाकर रात्रि के समय में चलवाया जाए। किसानों के वाहनों पर भी शुगर मिल रिफ्लेक्टर लगवाएं। भाकियू अराजनैतिक जिलाध्यक्ष चौधरी नितिन सिरोही ने कहा कि जिले की चीनी मिलों के केन यार्ड में पदाधिकारी जाकर अपने खर्च पर रिफ्लेक्टर लगाएंगे और उन्हें यातायात नियमों के बारे में जागरूक करेंगे।
चौधरी दिगंबर सिंह एवं संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी नितिन सिरोही ने कहा कि चीनी मिलों द्वारा घटतौली करने की सूचनाएं लगातार संगठन को मिल रही हैं। संगठन की ओर से डीसीओ व डीएम को भी अवगत करा दिया गया है। उन्होंने घटतौली की धरपकड़ करने के लिए सचल दल बनाकर अभियान चलाने की मांग की है।