फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers waiting for sugarcane protection order

गन्ना सुरक्षण आदेश के इंतजार में किसान

Wed, 09 Nov 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers waiting for sugarcane protection order
गन्ना सुरक्षण आदेश के इंतजार में किसान
विज्ञापन

बिजनौर। गन्ना पेराई सत्र शुरू हो गया है, लेकिन गन्ना सुरक्षण आदेश अभी तक जारी नहीं हुआ है। ऐसे में किसान नया क्रय केंद्र और क्रय केंद्र बदलवाने को लेकर परेशान है और किसान गन्ना सुरक्षण आदेश की ओर टकटकी लगाएं बैठे हैं। कई चीनी मिलों की ओर से भी और नए क्रय केंद्रों की मांग करते हुए प्रस्ताव भेजे हैं। किसे क्या मिलेगा, यह सब गन्ना सुरक्षण आदेश जारी होने के उपरांत ही साफ होगा।
इस बार जनपद में सवा दो लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ना उत्पादित है। गन्ना आपूर्ति के लिए सभी किसान सहकारी गन्ना समितियों में 3,91,573 किसान पंजीकृत है। नया पेराई सत्र शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक गन्ना सुरक्षण और गन्ना मूल्य दोनों ही घोषित नहीं हुए हैं। इससे किसानों में रोष है। कई चीनी मिलें नए क्रय केंद्रों की मांग कर रही है। वहीं, कई गांवों के किसान गन्ना मूल्य भुगतान देने में लेटलतीफी करने वाली चीनी मिलों की जगह अन्य का क्रय केंद्र मांग रहे हैं। जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि गन्ना सुरक्षण की बैठक चल रही है। बिजनौर का नंबर अभी नहीं आया है।
विज्ञापन

लंबा होता जा रहा इंतजार
गड़ाना निवासी किसान चौधरी प्रवीण सिंह, शिवध्यान सिंह का कहना है कि उन्होंने क्रय केंद्र बदलवाने को समिति बोर्ड से दूसरी चीनी मिल के क्रय केंद्र स्थापित कराने का प्रस्ताव बनवाकर मुख्यालय को भिजवा रखा है। गन्ना सुरक्षण आदेश नहीं होने से वह गन्ना आपूर्ति को लेकर परेशान है। सुरक्षण आदेश का इंतजार लंबा होता जा रहा है। समय पर गन्ना आपूर्ति नहीं होने से गेहूं बुवाई भी प्रभावित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सौ रुपये घोषित हो गन्ना मूल्य
भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि सीजन शुरू हो गया है। अब सरकार को लागत देखते हुए पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का भाव घोषित कर देना चाहिए। साथ ही भुगतान समय से कराया जाएं। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी विनोद कुमार उर्फ बिट्टू का कहना है इस बार मौसम की मार से गन्ना उत्पादन कम है, जबकि फसल में लागत ज्यादा आई है। सरकार को चाहिए कि किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा तथा फसल की लागत को देखते हुए उचित गन्ना मूल्य घोषित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed