फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers using drip will get priority

ड्रिप का प्रयोग करने वाले किसानों को मिलेगी प्राथमिकता

Mon, 14 Nov 2022 05:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers using drip will get priority
ड्रिप का प्रयोग करने वाले किसानों को मिलेगी प्राथमिकता
विज्ञापन

बिजनौर। गन्ना उत्पादन में ड्रिप इरीगेशन पद्धति अपनाने वाले किसानों को अतिरिक्त सट्टे में प्राथमिकता दी जाएगी। इस संबंध में गन्ना एवं चीनी आयुक्त ने निर्देश जारी किए हैं। गन्ना विभाग किसानों को ड्रिप सिंचाई विधि अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। किसान ट्रैंच विधि से गन्ना एवं अन्य फसलों में भी इस पद्धति से सिंचाई कर सकते हैं।

ड्रिप इरीगेशन पद्धति को बढ़ावा देने के लिए गन्ना विभाग नई पहल आरंभ कर रहा है। ड्रिप के प्रयोग करने वाले किसानों को गन्ना विभाग अतिरिक्त सट्टे में प्राथमिकता देगा। ट्रैंच विधि से बुवाई सहफसली खेती एवं ड्रिप के प्रयोग एक ही खेत पर शुरू करने वाले चयनित उत्तम गन्ना किसानों से उपज बढ़ोत्तरी के प्रार्थना-पत्र नि:शुल्क प्राप्त किए जाएंगे। जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि ड्रिप इरीगेशन पद्धति सिंचाई की आधुनिक पद्धति है। इस पद्धति से गन्ना व अन्य फसलों की सिंचाई करने से पानी की बहुत बचत होती है, जोकि भविष्य के लिए अच्छी है। इस विधि से सिंचाई करने पर पौधे की जड़ों में बूंद बूंद पानी लगता है। कीटनाशक दवाईयों व तरल खाद भी इसी पद्धति से फसल को देने से खर्च भी कम आता है और उत्पादन बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed