फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers upset by wild animals in Kalagarh

जंगली जानवरो से किसान परेशान

Thu, 10 Oct 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers upset by wild animals in Kalagarh
कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों से निकलकर वन्य जीवों के खेतों में आने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाथी खेतों में गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। ग्रामीणों को जान हथेली पर रखकर रात में जाग जागकर खेतों की रखवाली करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीमावर्ती ग्राम वन्यजीवो के वनों से बाहर आने से परेशान है। भिक्कावाला गांव के किसानों विक्रम सिंह गुसाईं, जितेंद्र सिंह गुसाई, आनंद सिंह रावत का कहना है कि हाथी उनके खेतों में रोज ही आ रहा है। रात में आकर धान के खेतों में पहुंच जाता है। धान की तैयार फसल को लगातार नुकसान पहुंचा रहा है। उधर, ग्राम प्रधान पति विनोद काला का कहना है कि वन्यजीवों से आम आदमी बहुत ही परेशान है। कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों से यह जीव ग्रामीण क्षेत्र में आ जाते हैं। बिजनौर का वन विभाग सीमा पर न तो गश्त ही कर रहा है और न ही किसानों के हितों की ओर कोई ध्यान है। इस मामले की सूचना बिजनौर के डीएम को दी जा रही है, जिसमें सीमा पर बिजनौर के वन विभाग से गश्त करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed