फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers uprooted meters installed on tube wells

किसानों ने नलकूपों पर लगे मीटर उखाडे़

Thu, 04 Aug 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers uprooted meters installed on tube wells
नगीना में अधिशासी अभियंता के दफ्तर पर बिजली मीटर के साथ पंचायत करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
किसानों ने नलकूपों पर लगे मीटर उखाडे़
विज्ञापन

बिजनौर/नगीना। निजी नलकूपों पर बिजली मीटर लगाने तथा रीडिंग के अनुसार बिल वसूलने के विरोध में भाकियू के बैनर तले किसानों ने सभी आठ विद्युत डिविजन कार्यालयों पर प्रदर्शन कर धरना दिया। आंदोलित किसान धरने पर नलकूपों के बिजली मीटर लेकर पहुंचे। किसानों ने बिजनौर में 85 मीटर कार्यालयों में जमा कर दिए। किसान नेताओं का आरोप है कि विभाग के अधिकारी किसानों का शोषण कर रहे हैं। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले बृहस्पतिवार को काफी संख्या में किसान विद्युत डिविजन कार्यालय बिजनौर, धामपुर, धामपुर द्वितीय, चांदपुर, किरतपुर, नगीना, नूरपुर, नजीबाबाद पर मीटरों के साथ पहुंचे। धरने पर वक्ताओं ने कहा कि विद्युत निगम के अधिकारी किसानों के निजी नलकूपों पर मीटर लगाकर उनका शोषण कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, मंडलाध्यक्ष मुरादाबाद बाबूराम तोमर, ठाकुर रामौतार सिंह ने कहा कि भाकियू के आंदोलन के दबाव में विद्युत अधीक्षण अभियंता ने किसानों से मीटर से बिल नहीं लिए जाने की बात कही। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों द्वारा जो बिल जमा कराए गए हैं, उन्हें दोगुना वापस किया जाए। धरने की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव धीर सिंह बालियान व संचालन पंकज सहरावत ने किया। इस दौरान चौधरी विरेंद्र सिंह, कोमन सिंह, जिला मिडिया प्रभारी संदीप त्यागी, जिला सचिव डालचंद प्रधान, रिटायर्ड डिप्टी एसपी एमपी सिंह, मास्टर गिरिराज सिंह, मनप्रीत सिंह संधू, रवि शेखर तोमर, शुभम राणा, रोहित राणा, मोनू चौधरी, महावीर सिंह, अनिल पंवार, दिनेश कुमार, सतेंद्र राठी, जय सिंह, तेजपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, वीर सिंह, पुष्पेंद्र ढाका एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं, नगीना में भाकियू पदाधिकारियों व किसानों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। नलकूपों पर लगे मीटर अधिशासी अभियंता के कार्यालय में जमा करा दिए। इस दौरान तहसील अध्यक्ष वीरसिंह डबास, ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी बलजीत सिंह, चौधरी सुरपाल सिंह, गुरमेज सिंह, नरदेव सिंह, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. विजय सिंह, सेवक सिंह, राम भजन सिंह, राहुल पंडित, अभिमन्यु, निपेंद्र सिंह, यूनुस, लियाकत, सलमान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed