फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers union protested in Tehsil, submitted memorandum

किसान संघ ने तहसील में दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

Tue, 14 Jun 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers union protested in Tehsil, submitted memorandum
नजीबाबाद में एसडीएम कार्यालय को ज्ञापन सौंपते किसान संघ प्रतिनिधि। - फोटो : NAZIBABAD
किसान संघ ने तहसील में दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

नजीबाबाद। भारतीय किसान संघ ने बिजली कटौती के विरोध में तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय को सौंपा।

भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री राजकुमार, ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह, किरतपुर ब्लॉक अध्यक्ष कामेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों ने समस्याओं को लेकर धरना दिया। ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने अघोषित बिजली कटौती, खस्ताहाल संपर्क मार्ग सहित किसानों की समस्याओं के प्रति चिंता व्यक्त की। किसान नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी नीति अपनाने, ओवरलोड वाहनों से संपर्क मार्ग खस्ताहाल होने, महंगाई, भ्रष्टाचार के प्रति सरकार की उदासीनता पर चिंता व्यक्त की। किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में सौंपा। धरना-प्रदर्शन में किसान संघ के ब्लॉक प्रभारी सतपाल सिंह, हिमांशु चौधरी, हितेंद्र सिंह, रोहित कुमार, सुंदर सिंह, सचिन कुमार, प्रकाश सिंह, सरदार गुरवेंद्र सिंह सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed