{"_id":"621fbc6b539a38770f2ef9de","slug":"farmers-transporting-sugarcane-through-bad-roads-nazibabad-news-mrt579005861","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल मार्गों से गन्ना ढुलाई कर रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल मार्गों से गन्ना ढुलाई कर रहे किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदहाल मार्गों से गन्ना ढुलाई कर रहे किसान
नांगलसोती। क्षेत्रीय किसान बदहाल मार्गों से गन्ना ढुलाई करने के लिए मजबूर हैं। टूटी हुई सड़क और गड्ढायुक्त मार्गों पर किसानों के गन्ना वाहन आए दिन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत कराने की मांग की है।
नांगलसोती क्षेत्र के गांव तिसोतरा से बरकातपुर चौराहे को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त है। ग्रामीण कामेंद्र सिंह, नरेश, अरविंद, कुलदीप, सुभाष तोमर का कहना है कि इस संपर्क मार्ग से तिसोतरा, मोहम्मद अलीपुर द्वारका, गौसपुर, लालपुर सोजीमल गांव के बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं। मार्ग के कई जगह से क्षतिग्रस्त होने से किसानों को बरकातपुर चीनी मिल तक गन्ना आपूर्ति करने में परेशानी हो रही है। आए दिन किसानों के गन्ना वाहन बदहाल मार्गों पर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।
उधर, नांगलसोती-बरकातपुर नहर पटरी मार्ग बदहाल होने से किसान परेशान हैं। गांव सैदपुरी, चमरौला, सहजादपुर के किसानों को छह किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काटकर नांगल-चंदक मार्ग होते हुए बरकातपुर चीनी मिल तक गन्ने की ढुलाई करनी पड़ती है। किसान वर्षों से नहर पटरी मार्ग को पक्का कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसानों ने क्षेत्र के सभी बदहाल मार्गों की मरम्मत कराने की मांग की है।