{"_id":"62f15c91954b28585d0202e1","slug":"farmers-strike-demanding-to-catch-guldar-bijnor-news-mrt6004342199","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार पकड़ने की मांग को लेकर किसानों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार पकड़ने की मांग को लेकर किसानों का धरना
विज्ञापन

बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले अनेक किसानों ने गुलदार पकड़ने की मांग को लेकर सोमवार को डीएफओ कार्यालय प्रांगण में प्रदर्शन कर धरना दिया। आंदोलित किसानों के धरने पर पहुंचे वन एसडीओ को अपने बीच बैठाया।
धरना स्थल पर किसान नेताओं ने कहा कि जनपद में गुलदार आए दिन हमला कर रहा है। किसानों ने कहा कि थाना बढ़ापुर में गुलदार ने एक बच्चे पर हमला किया, काजीवाला में एक व्यक्ति पर हमला किया, नांगलसोती क्षेत्र में शुगर मिल तिराहे पर चार दिन से गुलदार दिखाई दे रहा है और हमला कर रहा है। किसानों ने कहा कि गुलदार के हमलों से किसान व ग्रामीण भय में है। गुलदार को पकड़ कर वन क्षेत्रों में छोड़ने की मांग की। धरने पर ब्लाक अध्यक्ष अंकित नरवाल, धर्मेंद्र सिंह, समरपाल सिंह, रक्षित तोमर, चौधरी विजयपाल सिंह, कपिल कुमार, अनमोल, आकाश, विवेक, रजनीश, कामेंद्र, ईश्वर सिंह, संदीप, नागेंद्र आदि उपस्थित रहे।