फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers strike continues in sugar mill

Bijnor News: चीनी मिल में किसानों का धरना जारी

Sat, 17 Dec 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Farmers strike continues in sugar mill
नजीबाबाद के चीनी मिल में धरना-प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
चीनी मिल में किसानों का धरना जारी
विज्ञापन

नजीबाबाद। किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद के विस्तारीकरण की मांग को लेकर किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने नजीबाबाद चीनी मिल में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भाकियू के प्रदेश सचिव ठाकुर गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों ने शनिवार को चीनी मिल परिसर में धरना दिया। किसानों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ वादाखिलाफी की है। मुख्यमंत्री ने किसानों से नजीबाबाद चीनी मिल का विस्तारीकरण करने का वादा किया था, लेकिन अपना वादा पूरा नहीं किया। किसानों ने कहा कि नजीबाबाद चीनी मिल की पेराई क्षमता इतनी कम है कि किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा रहता है। आए दिन तकनीकी खराबी के चलते चीनी मिल घंटों के लिए बंद हो जाती है, जिससे गन्ना लेकर पहुंचे किसानों को परेेशानी झेलनी पड़ती है। किसानों ने चेताया कि यदि प्रदेश सरकार के जनप्रतिनिधि किसानों के धरने पर नहीं पहुंचे तो किसान 19 दिसंबर को भाजपा के जिलाध्यक्ष और बिजनौर विधायक का घेराव करेंगे। धरने में प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम सिंह, प्रमोद परमार, कुलवीर सिंह, भोपाल राठी, सरदार इकबाल सिंह, भाकियू मीडिया प्रभारी सुनील कुमार, कसीम अहमद, सादाब, इरसाद, मेजर सिंह, करनदीप, प्रशांत, महेंद्र आदि किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed