UP: किसानों ने घेरा खनन ऑफिस, अधिकारियों को बाहर निकाला, फिर गेट पर धरना देकर बैठे, लगाया ये बड़ा आरोप
Bijnor News : किसानों ने खनन ऑफिस का घेराव करते हुए अधिकारियों को बाहर निकाल दिया। इसके बाद कार्यालय के गेट पर ही धरना देकर बैठ गए।
विस्तार
बिजनौर में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े जाने पर गुस्साए किसानों ने खनन ऑफिस को घेर लिया। किसानों ने हंगामा करते हुए अधिकारियों को बाहर निकाल दिया। इसके बाद किसान ऑफिस के बाहर ही धरना देकर बैठ गए।
शुक्रवार को दर्जनों किसान कलेक्ट्रेट स्थित खनिज अनुभाग के कार्यालय में पहुंचे। जिन्होंने हंगामा करते हुए अधिकारियों का घेराव किया और उन्हें ऑफिस से बाहर निकाल दिया। जिनका कहना था कि अपने खेत से मिट्टी उठाकर ला रहे किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली को खनन अधिकारी ने पकड़ लिया है। किसानों ने वसूली का भी आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें: मचा हड़कंप: कांस्टेबल बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों को नहीं हुआ यकीन, बिलखते हुए उन्नाव के लिए रवाना
आरोप लगाया कि बड़े खनन माफिया के ऊपर विभाग कोई कार्रवाई नहीं करता है। अगर किसान अपने खेत से थोड़ी भी मिट्टी उठा ले आए तो उसे पर कार्रवाई की जाती है। हंगामा कर रहे किसान खनन ऑफिस के गेट के बाहर धरना देकर बैठ गए। इस बीच परिसर में अफरा-तफरी माहौल रहा।