{"_id":"28e5764a9bf903e76ba69a5d4159ef88","slug":"farmers-roared-on-kalktret-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट पर गरजे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट पर गरजे किसान
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 21 Nov 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। रालोद कार्यकर्ताओं ने गन्ना मूल्य निर्धारण सहित अनेक मुद्दों पर प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट में धरना दिया।
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्र को सौंपते हुए गन्ना मूल्य 350 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कराने की मांग की।
शुक्रवार को पार्टी कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए रालोद कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। धरनास्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वेस्ट यूपी प्रवक्ता प्रवीण सिंह देशवाल ने कहा कि प्रदेश में किसानों का हाल बेहाल है।
धान क्रय केंद्रों पर लागत भी न मिलने और चीनी मिलों द्वारा अब तक गन्ना भुगतान न किए जाने से किसान बेहाल है। पेराई सीजन शुरू होने के बाद भी गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया गया है। प्रदेश सरकार किसानों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन में वर्तमान पेराई सत्र में गन्ना मूल्य 350 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने, मिले तुरंत शुरू कराने व अगेती व सामान्य फसल खरीद में सामंजस्य स्थापित कराने, बकाया गन्ना भुगतान तुरंत कराने व धान क्रय केंद्र सुचारु कराने, विद्युत व कानून व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।
इस दौरान पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, पूर्व विधायक सुखवीर सिंह, जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह, राहुल सिंह, आशु राणा, महिला जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, खान जफर सुल्तान, मुनिदेव शर्मा आदि मौजूद रहे।
समस्याओं पर चर्चा
अफजलगढ़। भाकियू की शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले में हुई बैठक में किसान नेता दर्शन सिंह फौजी ने कहा कि तहसील की धामपुर, स्योहारा चीनी मिलों का पेराई सत्र 18 नवंबर को शुरू हो गया है।
परंतु अफजलगढ़ की मिल के अभी तक चालू न होने से किसानों का भारी नुकसान हो रहा है। क्षेत्र के सभी धान खरीद केंद्रों पर मनमानी चल रही हैं।
इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में इंद्रजीत, सरजा सिंह, बाबूराम, गुरचरण सिंह, हरदेव, सुखदेव, राजीव, बंटी यादव, सुरेंद्र, नरेश उपस्थित रहे।